{"_id":"59ffda7a4f1c1bda538bb281","slug":"renowned-bjp-minister-anil-vij-controversial-tweet-on-gujrat-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP मंत्री का विवादित ट्वीट, सौ कुत्ते मिलकर भी नहीं कर सकते एक शेर का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP मंत्री का विवादित ट्वीट, सौ कुत्ते मिलकर भी नहीं कर सकते एक शेर का मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के दिग्गज मंत्री ने एक और विवादित ट्वीट किया है, जिस पर बवाल होना लाजमी है। बात हो रही है, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की। ट्वीट गुजरात चुनाव से जुड़ा है।
विज ने ट्विटर पर लिखा है कि सौ कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। गुजरात चुनाव बीजेपी ही जीतेगी। विज ने यह ट्वीट रविवार सुबह दस बजकर 37 मिनट पर किया। शाम आठ बजे तक इस पर 139 री-ट्वीट हो चुके थे।

100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नही कर सकते । #गुजरात_चुनाव मे #भाजपा जीतेगी ।
विज्ञापन विज्ञापन— ANIL VIJ (@anilvijminister) November 5, 2017
विज के ट्वीट के मायने ये रहे
Anil Vij
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि गुजरात की चुनावी तपिश से हरियाणा भी अछूता नहीं है। विस चुनाव भले ही पीएम नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश में हो रहे हों, लेकिन इसमें हरियाणा के नेता भी खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस बीच आए दिन सुर्खियों में रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह ट्वीट कर दिया।
विज के इस ट्वीट के राजनीतिक मायने यह निकाले जा रहे हैं कि उनका निशाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गुजराज में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने की तैयारी कर रहे हार्दिक पटले और जिग्नेश जैसे युवा नेताओं पर है। विज के इस ताजा ट्वीट के बाद उनके ट्विटर अकाउंट पर भाजपा और कांग्रेसी विचारधारा के लोगों में बहस छिड़ी हुई है।
भाजपा समर्थक ट्वीट के पक्ष में आगे आ रहे हैं तो कांग्रेस समर्थक विज सहित भाजपा पर हमलावर हैं। बता दें कि विज का यह पहला विवादित ट्वीट नहीं है। आए दिन वह इस तरह का कोई न कोई ट्वीट करते रहते हैं। चंद दिनों पहले ही उन्होंने राहुल गांधी पर विवादित ट्वीट किया था। विज ने लिखा था कि राहुल नहीं, उनका कुत्ता बोलता है।
प्रियंका का पलटवार...बौखलाए चूहे
विज के ताजा ट्वीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है। रविवार देर शाम उन्होेंने विज के ट्वीट का जवाब दिया। अपने कमेंट में उन्होंने भाजपा नेता को ...बौखलाए चूहे लिखा।