फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renovation of mata mansa devi temple, board decision

अब माता मनसा के चरणों में चढ़ाएं कमल के फूल, बोर्ड की बड़ी कवायद

Sun, 07 Aug 2016 01:16 AM IST
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अरविंद बाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sun, 07 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
renovation of mata mansa devi temple, board decision
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
अब माता मनसा देवी के चरणों पर कमल सरोवर के कमल अर्पित किए जाएंगे। इसके लिए यहां पर कमल सरोवर तैयार किया जाएगा। इस सरोवर के निर्माण के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और अगले सप्ताह तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस सरोवर का निर्माण माता मनसा देवी मंदिर के पीछे किया जाएगा। कमल सरोवर को खास इफेक्ट देने के लिए इसमें पंद्रह फुट रेडियस की दो बॉल बनाई जाएंगी। बनाए जाने के बाद बाल्स को एक दूसरे से जोड़ दिया जाएगा। जिसके बीच पानी होगा। इसमें कमल के फूल उगाए जाएंगे। इसके आसपास करीब तीस लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कमल सरोवर के आसपास लाइटिंग का जबरदस्त बंदोबस्त किया जाएगा। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में करीब छह लाख रुपये का खर्च आएगा। 
विज्ञापन

 

सभी चैनलों पर होगा आरती का प्रसारण

renovation of mata mansa devi temple, board decision
माता मनसा देवी, पंचकूला
मुंडन घाट और मनसा सरोवर भी शानदार
माता मनसा देवी मंदिर में मुंडन घाट और मनसा सरोवर का रेनोवेशन पहले ही किया जा चुका है। इन दोनों को अस्सी लाख रुपये की लागत से रेनोवेट किया गया है। मुंडन करवाने आने वाले पहले सिर्फ मुंडन करवाकर चले जाते थे वही अब इस सरोवर में डुबकी भी लगाते हैं। 

सभी चैनलों पर होगा आरती का प्रसारण
श्री माता मनसा देवी मंदिर के दो सौ साल पूरे होने पर मंदिर में कथापाठ या जागरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सुबह की आरती के समय मुख्य पुजारी आरती में उपस्थित रहेंगे और सभी पुजारियों के लिए उनकी सुविधा के अनुसार एकसमान ड्रैस लागू होगी। आरती का सीधा प्रसारण वर्तमान जनता टीवी  पर हो रहा है, इसका अन्य चैनलों पर भी प्रसारण किया जाएगा। 

कोट्स
हमने श्री माता मनसा देवी के परिसर में कमल सरोवर का निर्माण करवाने का प्रोजेक्ट बैठक में रखा था, जिसको मंजूरी मिल गई है। यह एक अनूठा प्रोजेक्ट है जिसे खास इफेक्ट के साथ तैयार किया जाएगा। इसमें प्राकृतिक कमल उगाए जाएंगे। 
वीजी गोयल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed