फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Remand ended, today police will present Kala accused of providing weapons to shooters

फायरिंग मामला: शूटरों को हथियार मुहैया करवाने वाले आरोपी काला को पुलिस आज करेगी पेश

Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Remand ended, today police will present Kala accused of providing weapons to shooters
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायरिंग करने के मामले में शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काला का 5 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी काला को सेक्टर-34 से कट्टा और 80 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं दीपू का पांच दिन का प्रोडक्शन वारंट रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को उसे भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि फायरिंग करने वाले अन्य चार शूटरों को पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बीते 31 मई की शाम सेक्टर-33 स्थित मकान नंबर 1378 में शराब कारोबारी और होटल मालिक राकेश सिंगला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि कार सवार बदमाशों ने पहले राकेश सिंगला के घर पहुंचकर सुरक्षाकर्मी से उनके भाई अरविंद सिंगला के बारे में पूछा। सुरक्षाकर्मी ने जवाब दिया कि अरविंद सिंगला अगले वाले मकान में रहते हैं। इसके बाद बदमाश अरविंद सिंगला के मकान नंबर 1150 के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस का कड़ा पहरा देख वापस राकेश सिंगला की कोठी पर पहुंचे और ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की कार बरामद कर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारों से रंगदारी वसूलने के लिए सारा खेल रचा गया था। मामले में हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed