{"_id":"590c92d34f1c1bb9348b4588","slug":"religious-punishment-to-janmeja-singh-sekhon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पूर्व मंत्री जूते साफ करेंगे और लगाएंगे झाड़ू, इस मामले में मिली ये अनोखी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये पूर्व मंत्री जूते साफ करेंगे और लगाएंगे झाड़ू, इस मामले में मिली ये अनोखी सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अकाली मंत्री जनमेजा सिंह सेखो
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सिरसा वोट प्रकरण में श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व अकाली मंत्री जनमेजा सिंह सेखो को दोषी मानते हुए तनखाइया करार देते हुए धार्मिक व आर्थिक सजा सुनाई है। शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने यह फैसला सुनाया है।
सजा के तहत फिरोजपुर स्थित जामनी साहिब गुरुद्वारा (बजीदपुर) में तीन दिन तक एक-एक घंटा जोड़ा घर व लंगर की सेवा करेंगे। परिक्रमा में झाड़ू की सेवा करेंगे। तीन दिन सेवा करने के बाद फिर दो दिन सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में एक घंटा जोड़ा घर की सेवा करेंगे। एक घंटा छबील सेवा करेंगे। एक घंटा कीर्तन सुनेंगे। 501 रुपये की देग के साथ 5100 रुपया गुरु घर की गोलक में डालकर क्षमा याचना की अरदास श्री अकाल तख्त साहिब में करेंगे।
श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिबान की बैठक में गुरु गोलक से दस प्रतिशत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इन पैसों में हर गुरुघरों में पंजाबी की कक्षाएं लगेंगी श्री अकाल तख्त साहिब से देश-विदेश के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को सख्त हिदायत की गई है कि गुरुद्वारा साहिब के मामलों को कोर्ट कचहरी में न ले जाया जाए। आपस में मामले सुलझाए जाएं।