फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   religious punishment for 40 sikhs

पंजाब के इन दिग्गजों से हुई गलती, अब साफ करेंगे जूते

Mon, 17 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 17 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
religious punishment for 40 sikhs
40 सिख नेता तनखइया घोषित - फोटो : अमर उजाला
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने 40‌ सिख नेताओं को उनकी गलती की सजा सुना दी। अब उन्हें जूते साफ साफ करने होंगे। डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने के आरोप में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा 40 सिख नेताओं को दोषी मानते हुए धार्मिक और आर्थिक सजा सुनाई गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने इन सिख नेताओं को सात तरह की सजाएं सुनाई है। 
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा से वोट मांगने के आरोप में सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किए कुल 44 सिख नेताओं में चार सिख नेता अनुपस्थित रहे। इनमें कांग्रेस की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल, अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों (पूर्व मंत्री), कांग्रेस के अर्जुन सिंह और अजायब सिंह शामिल हैं। इन चारों पर श्री अकाल तख्त साहिब पर अगली बैठक में फैसला होगा। सुनाई गई सजा एक साथ सभी को पूरी करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब से मिली यह सात सजाएं

religious punishment for 40 sikhs
40 सिख नेता तनखइया घोषित - फोटो : अमर उजाला
1. सारागढ़ी गुरुद्वारा से दर्शनी ड्योढ़ी तक श्री हरमंदिर साहिब आने वाले रास्ते पर सफाई करना। 
2. एक दिन श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा की सफाई और धुलाई करेंगे। 
3. एक दिन दो घंटे जोड़ा घर में की जोड़ों की सेवा (बूटपालिश) करेंगे। 
4. एक दिन दो घंटे लंगर की सेवा करेंगे। 
5. एक दिन एक घंटा श्री हरमंदिर साहिब में अखंड कीर्तन का श्रवण करेंगे।
6.  501 रुपये की कड़ाह प्रसाद की देग चढ़ाएंगे।
7.  51-51 सौ रुपये गुल्लक में डालकर श्री अकाल तख्त साहिब पर क्षमा याचना की अरदास करेंगे। 

एसजीपीसी की इस रिपोर्ट पर आया फैसला

religious punishment for 40 sikhs
40 सिख नेता तनखइया घोषित - फोटो : अमर उजाला
एसजीपीसी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपी रिपोर्ट में डेरा सिरसा से वोट मांगने के लिए 29 सिख नेताओं (महिलाएं भी शामिल) पर डेरे के अंदर और 15 सिख नेताओं पर डेरा के बाहर वोट मांगने के लिए बैठकें करने का आरोप है। कुल 44 सिख नेताओं में शिअद-भाजपा गठबंधन के 29, कांग्रेस के 14 और आम आदमी पार्टी का एक नेता शामिल है।

शिअद-भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार 
जीत महिंदर सिंह सिद्धू, सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखों, हरप्रीत सिंह कोटभाई, हरदीप सिंह ढिल्लों, दिलराज सिंह भूंदड़, वरिंदर कौर, प्रकाश सिंह भट्टी, कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, गुरप्रीत सिंह राजू, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, निशान सिंह बुढलाडा और मनतार सिंह बराड़ 

कांग्रेस
राजिंदर कौर भट्ठल, अर्जुन सिंह, अमरिंदर सिंह राजा, अजीतइंद्र सिंह, केवल सिंह ढिल्लों, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, दर्शन सिंह बराड़, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, साधु सिंह धर्मसोत, करण कौर बराड़, खुशबाग सिंह जटाना, राजिंदर सिंह समाना और दमन कौर बाजवा 

आम आदमी पार्टी
नरिंदर सिंह संधा का नाम दर्ज है। 

डेरे के बाहर बैठक करने वाले अकाली नेता 
डेरा सिरसा के बाहर होने वाली बैठकों में शामिल होने वाले सिख नेताओं में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के इंद्रइकबाल सिंह अटवाल, रंजीत सिंह तलवंडी, दीदार सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरु, ईशर सिंह मिहरबान, जगदीप सिंह नकई, दर्शन सिंह कोट वड्डा, गुलजार सिंह, इकबाल सिंह भूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, हरी सिंह नाभा, अजीत सिंह शांत, सुरिंदर सिंह, परमबंस सिंह बंटी और मनप्रीत सिंह वियाली के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed