फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious Places Reopened in Chandigarh, Sangat Visited to Temples with Social Distance

चंडीगढ़ में धार्मिक स्थल खुले, भक्तों ने रखा सामाजिक दूरी का ख्याल, दर्शन को पहुंचे कम लोग

Tue, 09 Jun 2020 02:18 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 09 Jun 2020 02:18 AM IST
सार

  • पुजारी न चरणामृत देंगे और न ही प्रसाद
  • कोई श्रद्धालु प्रसाद भी नहीं चढ़ा सकेगा
  • मंदिर के बाहर खड़े होने को सर्किल बनाने होंगे

विज्ञापन
Religious Places Reopened in Chandigarh, Sangat Visited to Temples with Social Distance
मंदिर में उमड़ी संगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद पहली बार सोमवार को शहर के धार्मिक स्थल खुले। मंदिरों में सुबह मंगल आरती के साथ शुरुआत हुई। बहुत की कम संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। इसके कारण मंदिरों के पुजारियों को मायूसी हुई। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में सरकार के निर्देशों के अनुसार पूरी तैयारी की गई। कई मंदिरों में भक्तों को जलाभिषेक न करने देने पर निराशा हुई। गुरुद्वारा साहिब में सरकार के सभी निर्देशों के अनुसार इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन


सेक्टर- 29 के साई मंदिर में सुबह लाइन में लगकर दर्शन किए। बहुत की कम भक्त पहुंचे। शहर के सभी गुरुद्वारों में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन हुआ। सेक्टर- 22, 8, 34, 19, 7 सहित सभी गुरुद्वारों में संगत ने माथा टेका। सेक्टर- 34के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह और सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गरजोत सिंह साहनी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर- 30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि मंदिर में भक्तों के लिए सामाजिक दूरी के लिए सर्किल बनाया गया है। सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई। भक्तों ने अपने घरों से लोटा में जलभर लाए थे, उसी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर- 29 के सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ाया गया। सेक्टर- 34 गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह ने बताया कि पहला दिन संगत कम आई। शाम में भी अधिक भीड़ नहीं रही। संगत पूरी तरह से दिशा निर्देशों का पालन किया। सेक्टर- 23 के मुनिजी मंदिर में मंदिर खुलने पर हवन किया गया। 

एक शहर में दो नियम कैसे?

खेड़ा मंदिर- 28 में शिवलिंग पर दूध जल चढ़ाने की मनाही 
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि चंडीगढ़ में मंदिर तो खुले पर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। उन्होंने कहा कि इसका बड़ा कारण यह रहा कि शिवलिंग पर दूध, जल इत्यादि का अभिषेक करना मना था। जब श्रद्धालुओं को यह जानकारी मिली कि शिवजी की पूजा नहीं कर सकते और जल, दूध, फूल, फल इत्यादि नहीं चढ़ा सकते तो बहुत मायूस हुए। 

सेक्टर- 30 व 8 में जल चढ़ाने की अनुमति 
सेक्टर 30 के महाकाली मंदिर, सेक्टर 30 के ही शिव शक्ति मंदिर एवं सेक्टर 8 के शिव मंदिर में जल चढ़ाने व शिव पूजन की सभी को अनुमति थी। जो भक्त-लोग अपने घर से लोटे व जल लेकर आए उन्होंने प्रसन्नता के साथ शंकर जी का अभिषेक किया। लोगों ने आकर यही कहा कि मंदिर खुले या ना खुले बस एक ही बात है, जब अभिषेक ही नहीं कर सकते तो फिर मंदिर में आने का क्या लाभ है। 

उन्होंने कहा कि सेक्टर 29, 37, 27,11, 7, 43, 28, 8, 30 के मंदिरों के पुजारियों से संपर्क किया तो सबने एक ही बात बोली कि जब तक शिवलिंग पर अभिषेक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तब तक मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या कम ही रहेगी। लोगों ने कहा कि अभिषेक करने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

श्री खेड़ा शिव मंदिर.. केवल 25 श्रद्धालु की आए 

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 में आम दिनों में सोमवार को लगभग 200 श्रद्धालु शंकर जी का अभिषेक करने के लिए मंदिर में आते हैं। लेकिन पहला दिन बीस से पच्चीस भक्त ही मंदिर आए। शाम को आरती के समय कोई नहीं आया। ईश्वर चंद्र शास्त्री ने कहा कि यह कोरोना केवल मंदिरों से ही फैलता है क्या। जबकि सारे बाजार, दुकानें, माल, शराब के ठेके खुले हैं और इन सब में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सेक्टर- 20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। 

जामा मस्जिद में 25 लोगों ने पढ़ी नमाज
पहले दिन खुले मस्जिदों में काफी कम लोग पहुंचे। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमल खान ने बताया कि सभी लोग समझदार हैं। दोपहर की नमाज में पच्चीस लोग शामिल हुए और नमाज पढ़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा।

बबला गए मंदिर में
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी मंदिर खुलने के बाद सोमवार को दर्शन के लिए गए। सेक्टर- 27, 28 और सेक्टर- 30 के मंदिर में अपनी पत्नी के साथ माथा टेका। कुछ दिन पहले बबला के बयान पर कुछ मंदिर के लोगों ने विरोध भी जताया था। सेक्टर- 30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने मंदिर में आने पर उनका स्वागत किया। 

एक परिवार ने किया शिव का अभिषेक 
सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर में सेक्टर के ही एक परिवार ने भगवान शिव का अभिषेक किया। राजकुमार अपने परिवार के साथ मंदिर के खुलने के पहले दिन ही रुद्राभिषेक किया। हालांकि अंदर से शिवालय को पूरी तरह से बंद किया गया था। उसमें किसी को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं थी। यह शिवलिंग मंदिर से बाहर चबूतरा पर स्थित है। यहीं पर जल लाकर अभिषेक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed