फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to more than 600 house owners of Sector-41, demolition action postponed

Chandigarh News: सेक्टर-41 के 600 से ज्यादा मकान मालिकों को राहत, तोड़फोड़ की कार्रवाई स्थगित

Thu, 19 Oct 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Relief to more than 600 house owners of Sector-41, demolition action postponed
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के 600 से ज्यादा मकान मालिकों के लिए राहत की खबर है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर 10 दिन का समय दिया था और कहा था कि अगर इन मकानों में रहने वाले लोग खुद अतिरिक्त निर्माण को नहीं तोड़ेंगे तो बोर्ड खुद तोड़ देगा।
विज्ञापन

सेक्टर-41 में कई मकानों पर आरोप है कि उन्होंने बिल्डिंग वॉयलेशन करते हुए काफी अतिरिक्त निर्माण किया हुआ है। यह मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है, जहां पर एक रिपोर्ट प्रशासन की तरफ से दी जानी है। बोर्ड ने बुधवार को एक पब्लिक नोटिस जारी कर कहा है कि आवास इकाइयों की संरचनात्मक स्थिरता का पता लगाया जा रहा है इसलिए इस सार्वजनिक सूचना के माध्यम से सेक्टर 41-ए डुप्लेक्स हाउस के निवासियों को सूचित किया जाता है कि सीएचबी की ओर से जिन आवास इकाइयों में तोड़फोड़ के आदेश दिए गए हैं, उन्हें अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योकि कुछ दिन पहले ही बोर्ड के फैसले के खिलाफ सेक्टर-41 के लोगों ने चंडीगढ़ रेजिडेंट्स एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) के सहयोग से एक सार्वजनिक बैठक की थी। बैठक में लोगों ने कहा कि 3 जनवरी 2023 को लागू की गई नीड बेस्ड रेगुलराइजेशन नीति चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से पहले जारी अधिसूचनाओं के अनुरूप नहीं है। लोगों के सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed