{"_id":"68c1e2c8808bbd65e403f452","slug":"relief-material-sent-for-flood-victims-of-punjab-chandigarh-news-c-16-pkl1043-814998-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। राष्ट्रीय परशुराम परिषद चंडीगढ़ प्रांत के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दवाइयों और खाद्य सामग्री से भरी राहत सामग्री रवाना की। यह राहत सामग्री पंचकूला स्थित फार्मा कंपनी नेटकेम फार्मा और मेड कोलैब के सहयोग से तैयार की गई।
चंडीगढ़ निवासी राजीव अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब के कई क्षेत्रों, विशेषकर अजनाला और गुरदासपुर में लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोगों का भारी नुकसान हुआ है, खाने-पीने तक के साधन समाप्त हो गए हैं। ऐसे समय में हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक मदद इन जरूरतमंदों तक पहुंचे। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि राजीव अग्निहोत्री हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि यदि भविष्य में और अधिक आवश्यकता पड़ी, तो वे हर संभव सहयोग करेंगे ।