फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from cold due to sunshine in the afternoon, minimum temperature increased by two degrees.

Chandigarh News: दोपहर में धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

Thu, 18 Jan 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine in the afternoon, minimum temperature increased by two degrees.
चंडीगढ़। दोपहर में धूप खिलने से ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को कड़कती सर्दी और कोहरे से राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे रातें उतनी ठंडी नहीं रही हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीते दिन न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस था। माैसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक ट्राइसिटी के तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तापमान में वृद्धि से आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। मकर संक्रांति के बाद से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते रोज पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस था। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि आगामी एक सप्ताह तक रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे लोगों को कुछ हद तक ठंड से राहत मिलेगी। वहीं, अधिकतम ताापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि अभी रात के तापमान में अपेक्षाकृत कम वृद्धि देखी गई है, जबकि दिन के तापमान पिछले तीन दिनों से सामान्य के आसपास चल रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 जनवरी 18 4
19 जनवरी 18 5
20 जनवरी 18 6
21 जनवरी 19 6
22 जनवरी 19 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed