फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Released a list of 94 volunteers who teach in Goverment schools

सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 94 वालंटियर्स की लिस्ट जारी, देखिए कौन-कौन?

Wed, 23 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Released a list of 94 volunteers who teach in Goverment schools
94 वालंटियर्स की लिस्ट जारी - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए आवेदन देने वाले 94 वालंटियर्स की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में ट्राइसिटी के रिटायर्ड जज, आईएएस, वकील, डॉक्टर और प्रोफेसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से पढ़ाने वाले वालंटियर्स का टाइम टेबल भी फाइनल कर दिया है। गौरतलब है कि  चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने ट्राइसिटी में रिटायर्ड अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। इस मुहिम में रिटायर्ड अधिकारियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है। शहर के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल, पूर्व डीपीआई एसके सेतिया के बाद चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी नौनिहाल सिंह सहित शहर की कई जानी मानी हस्तियों ने पढ़ाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


लिस्ट में चंडीगढ़ चाइल्ड राइट्स कमीशन चेयरपर्सन प्रो. देवी सरोही, ज्यूडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर प्रो. बलराम के गुप्ता, कर्नल हरजिंद्र सिंह, विंग कमांडर जेएस भल्ला भी शामिल हैं। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने यह लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed