मनीमाजरा का चाकू कांड: पिता-पुत्र की हालत नाजुक, परिवार ने DSP दफ्तर घेरा, पुलिस ने तीन और को बनाया आरोपी
राजेश के भाई पवन गुप्ता और पत्नी गीता का कहना है कि आरोपी विजय के माता पिता और पत्नी ने भी आकर उनके परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा किया। जिसके बाद हालात इतने गंभीर हो गए थे, इसलिए यह लोग बराबर के आरोपी हैं। पुलिस ने सिर्फ विजय को ही गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा कॉलोनी में बुधवार को बच्चों के झगड़े में ताबड़तोड़ चाकू मारकर घायल किए पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जीएमसीएच 32 में राजेश अभी तक आईसीयू में है। उसके पेट और अन्य हिस्सों पर चाकू से 5 बार हमला किया गया था। उसके पिता नन्हें राम पर 2 बार चाकू से हमला हुआ। वह मधुमेह के भी शिकार हैं। उधर, घायलों के परिजन शुक्रवार को मनीमाजरा थाने में डीएसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। घायल राजेश के परिजनों को समझाने के लिए एसपी सिटी मृदुल भी पहुंचे लेकिन लोग नहीं माने और सेक्टर-9 स्थित एससएपी ऑफिस चले गए। वहां प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की।
घायल राजेश की पत्नी गीता, चचेरे भाई पवन व रमेश कुमार का कहना है कि आरोपी विजय के माता-पिता व पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इससे पहले गुरुवार को आईटी पार्क थाने का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया था। मनीमाजरा थाने के बाहर प्रदर्शन में सोनू शर्मा, गीता चौहान, विनोद अग्रवाल, नेतराम राणा, गणेश दत्त पांडे ने परिवार वालों का समर्थन किया।
पत्नी और माता-पिता को भी बनाया आरोपी
पिता-पुत्र पर चाकू से हमले के आरोपी पीजीआई के चतुर्थ श्रेणी कर्मी विजय लोट की पत्नी समेत मां मधु और पिता बिल्लू को भी पुलिस ने आरोपी बना दिया है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच करने और तथ्यों पर गौर करने के बाद यह कार्रवाई की है। इससे पहले सुबह पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमले में आरोपी की पत्नी समेत अन्यों की भी भूमिका है।
स्थानीय निवासियों व परिजनों की एसपी सिटी एवं ऑपरेशन मृदुल से पीड़ित परिवार की मुलाकात हुई और उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वे सेक्टर 9 में एसएसपी कंवरदीप कौर से मिलना चाहते थे मगर अवकाश होने के चलते वह उनसे नहीं मिल सके।
कहा- पत्नी ने भड़काया था
पीड़ित परिवार का कहना है कि मुख्यारोपी विजय की पत्नी पूनम ने ही अपने पति को भड़काया था। वहीं आरोपी की मां मधु और पिता बिल्लू की भी अपराध में भूमिका है। दोनों पक्ष सीसीटीवी फुटेज में भी झगड़ते नजर आए थे। थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 324, 307 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं मामले में राजेश की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश में आरोपी विजय के पूरे परिवार का हाथ है। पुलिस ने मामले में राजेश के भाई राजू गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस जांच कर रही है। जांच में आरोपी के परिवार के सदस्यों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। - मृदुल, एसपी सिटी एवं ऑपरेशन।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.