{"_id":"5a732bbf4f1c1b8b268b7b85","slug":"relations-with-drug-dealers-case-bikram-singh-majithia-file-reached-hc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग कारोबारियों से रिश्ते से जुड़ी जांच रिपोर्ट पहुंची हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग कारोबारियों से रिश्ते से जुड़ी जांच रिपोर्ट पहुंची हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया
- फोटो : file photo
नशे के हजारों करोड़ के कारोबार से बिक्रम मजीठिया का कनेक्शन है या नहीं इसकी जांच से जुड़ी एसटीएफ रिपोर्ट हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। इस जांच रिपोर्ट की एक प्रति ईडी को भी सौंपी गई है। दूसरे राज्य में अब उनकी सरकार भी नहीं है। दोनों इस रिपोर्ट पर अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे क्योंकि हाईकोर्ट पहले ही छूट दे चुका है चाहे इस मामले में कोई भी लिप्त हो कार्रवाई करने से पीछे न हटा जाए।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील मामला है। ऐसे में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को सुरक्षित किया जाना बेहद जरूरी है ताकि वह बेखौफ हो मामले की जांच कर सकें। एनडीपीएस केस में फंसे मोगा के एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल के मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट द्वारा डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता में एसआईटी ने भी इस मामले की जांच कर इसकी भी सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी है।
एसआईटी ने कहा कि यह आरंभिक जांच रिपोर्ट है। इसे पूरी करने के लिए उन्हें कुछ और समय दिया जाए। हाईकोर्ट ने एसआईटी की रिपोर्ट का अध्ययन कर इस रिपोर्ट पर पूरी तरह से संतुष्टि जताते हुए एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए और दो महीने का समय दे दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इन सभी मामलों में ईडी, आयकर विभाग और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों को सहयोग करने के आदेश भी दिए हैं।

Trending Videos
ये लगाए गए है आरोप
Bikram Singh Majithia
- फोटो : File Photo
ये लगाए गए है आरोप
पूर्व में लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग के बड़े सप्लायरों से कनेक्शन के आरोप लगाए थे। एडवोकेट नवकिरण सिंह ने कहा था कि ड्रग माफिया जगजीत सिंह चहल, जगदीश भोला, एमएस आलैख ने ईडी को 23 अप्रैल 2014 और 9 फरवरी 2015 को दिए बयान में नशे की तस्करी में लिप्त दस एनआरआई की जानकारी दी थी।
इनमें सतपाल सिंह, परमिंद्र सिंह और अमरेंद्र सिंह मुख्य हैं। जब भी यह तीनों भारत आते थे तो यह मजीठिया के निवास और गाड़ी का इस्तेमाल करते थे। चहल व अन्य ने कहा था कि कनाड़ा के यह तीनों नशे के सरगना मजीठिया से जुड़े एक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा भी बने थे।