फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relation of smugglers with terrorist as sleeper cell

पंजाब में आतंक का नया 'दोस्त', फायदा हो रहा पाकिस्तान को

Tue, 28 Jul 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
relation of smugglers with terrorist as sleeper cell

क्या आप जानते हैं कि आतंकियों और स्मगलरों का आपस में रिश्ता है? सरहदी क्षेत्र में रहने वाले तस्कर आतंकियों के लिए पंजाब में स्लीपर सेल का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बार्डर से तस्कर हथियारों की तस्करी कर आतंकियों तक पहुंचाते हैं, यही नहीं नशीले पदार्थों (हेरोइन) से आने वाला पैसा भी आतंकियों की मदद के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


हाल ही में बीएसएफ ने बार्डर से भारी मात्रा में हथियार पकड़े हैं। कुछ दिन पहले ही अबोहर सेक्टर में तैनात बीएसएफ का जवान हरप्रताप सिंह सौ किलो हेरोइन के साथ दो पिस्तौलें पाकिस्तान से तस्करी कर पंजाब (भारत) में ला चुका है, जो इस समय जेल में बंद हैं। इसके सीधे पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों के साथ संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के साथ-साथ हथियार भी साथ लाते हैं तस्कर

relation of smugglers with terrorist as sleeper cell

खुफिया सूत्रों के अनुसार पंजाब में आतंकियों की मदद तस्करों द्वारा ही की जा रही है। कुछ महीनों से सरहद पर हेरोइन और हथियारों की तस्करी बढ़ी है। कुछ दिनों पहले फिरोजपुर की पंजाब पुलिस भी भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़ चुकी है।

पंजाब में सन् 1984 में आतंकवाद के दौरान पाकिस्तान से एके-47 और अन्य घातक हथियार सरहद क्रास कर भारत में आते थे। लेकिन अब तस्कर सरहद से हथियारों की तस्करी कर आतंकवादियों तक पहुंचा रहे हैं।

आज से चार साल पहले ममदोट क्षेत्र में रहने वाले आतंकवादी बलबीर सिंह भूतना को पुलिस ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था, उसके पास से विदेशी पिस्तौल मिली थी।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक आज भी पंजाब में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान में बैठे अपने मुखिया के इशारे पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के बहुत से एजेंटों की पंजाब में गतिविधियां हैं, जिनमें से कई पकड़े भी जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed