फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rehearsal for Independence Day Chandigarh police issue Traffic Advisory

Chandigarh Traffic Advisory: कल चंडीगढ़ में कई सड़कें रहेंगी बंद, इन रास्तों से न गुजरें

Mon, 12 Aug 2024 04:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2024 04:57 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मंगलवार को कई सड़कें सुबह बंद रहेंगी। इसको लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Rehearsal for Independence Day Chandigarh police issue Traffic Advisory
चंडीगढ़ में ट्रैफिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2024 समारोह की रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल की जाएगी। सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 8:30 बजे से रिहर्सल की जाएगी। इसलिए कुछ सड़कें आम जनता के लिए बंद रहेंगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों के अपील की है कि मंगलवार को सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक कई रूट बंद रहेंगे, जिसके चलते लोगों को परेशानी न हो इसलिए इन मार्गों से न गुजरें।

यह रोड रहेंगे बंद
पंजाब राजभवन से सेक्टर 5-6/7-8 चौक (हीरा सिंह चौक) की ओर, सीधे 4/5-8/9 चौक, सीधे सेक्टर 3/4-9/10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक) से दाएं सीधे सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) की तरफ रास्ते बंद रहेंगे। युद्ध स्मारक, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3, की सड़क भी आम जनता के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा वॉर मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 से ओल्ड बैरिकेड चौक की ओर, सीधे मटका चौक, जन मार्ग पर सीधे सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट की ओर, ल्योंस लाइट प्वाइंट, परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 वाली सड़कें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन


प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे ध्वजारोहण
चंडीगढ़ में पहली बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ध्वजारोहण करते थे। नए प्रशासक अभी कुछ दिन पहले ही शहर आए हैं। उन्होंने 31 जुलाई को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed