{"_id":"57e2b5574f1c1bfa3ca8217a","slug":"registration-and-licensing-authority-rla-fancy-number-vip-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"0001 की बोली 3 लाख, बाकियों की कीमत जान हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0001 की बोली 3 लाख, बाकियों की कीमत जान हैरान रह जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Fancy Numbers
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएलए की ओर से फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के माध्यम से लगाई जाने वाली बोली के लिए बुधवार को भी जबरदस्त क्रेज दिखा। यह बोली वीरवार को शाम पांच बजे तक लगाई जाएगी। इसके बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मंगलवार को सीएच-01 बीजे की सीरीज में 0001 के लिए 1.11 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी, जबकि बुधवार को इसकी बोली 3 लाख रुपये लगाई गई।
इस नंबर का रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, 0007 और 0009 के लिए 1.35 लाख रुपये बोली लगाई गई है। 0005 के लिए 95 हजार, 0003 के लिए 55 हजार बोली लगाई गई है। 0008 के लिए 51 हजार रुपये की बोली लगाई गई है। इन पांचों नंबरों का रिजर्व प्राइज तीस हजार रुपये है। वहीं 0090 के लिए 55 हजार रुपये लगाई गई। इसका रिजर्व प्राइज 20 हजार रु पये है। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि यह फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन का रिजल्ट 22 सितंबर को आएगा।
22 सितंबर को पांच बजे के पहले तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग मनपसंद नंबर पर बोली लगा सकते हैं। वहीं अन्य नंबरों की ऑक्शन के लिए रिजर्व प्राइज से दो से पांच हजार अधिक बोली लगाई है। यह ई- ऑक्शन पर 22 सितंबर को बोली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगाई जा सकती है। इसके बाद इसका रिजल्ट आ जाएगा। ई-ऑक्शन के लिए 350 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।