फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reducing import duties on New Zealand apples is a betrayal of farmers: Sandhwan

न्यूजीलैंड के सेबों पर आयात शुल्क घटाना किसानों से विश्वासघात : संधवां

Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Reducing import duties on New Zealand apples is a betrayal of farmers: Sandhwan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत न्यूजीलैंड के सेबों पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किए जाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे सेब उत्पादक किसानों के साथ सीधा विश्वासघात बताते हुए कहा कि यह निर्णय ‘स्वदेशी’ की नीति के पूरी तरह खिलाफ है। संधवां ने कहा कि केंद्र सरकार के ऐसे फैसले ईस्ट इंडिया कंपनी की नीतियों की याद दिलाते हैं, जिनमें देशी उत्पादकों को कमजोर कर विदेशी हितों को तरजीह दी जाती थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम देश की करीब 5,000 करोड़ रुपये की सेब आधारित अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है। स्पीकर ने कहा कि बागवानी पर निर्भर लाखों किसान परिवारों की आजीविका इस फैसले से प्रभावित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार घरेलू उत्पादकों के संरक्षण के अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। संधवां ने केंद्र से इस निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार कर किसानों, विशेषकर बागवानी क्षेत्र से जुड़े उत्पादकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed