{"_id":"570e2fd44f1c1ba2414a6aeb","slug":"red-light-jump-traffic-police-panchkula-traffic-police-anchkula-police-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में अब रेड लाइट जंप करना महंगा पड़ेगा, खास कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में अब रेड लाइट जंप करना महंगा पड़ेगा, खास कवायद
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में लाइट प्वाइंट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचकूला के लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस नहीं है तो आप कैमरों को नजरअंदाज मत कर दीजिएगा। ऐसा करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। पंचकूला में ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर लगाए गए कैमरे इतने स्मार्ट होने के साथ ही काफी सख्त हैं जो आपकी एक गलती को बख्शेंगे नहीं, आप रेड लाइट जंप करेंगे तो आपके घर पहुंच जाएगा आपका चालान। पंचकूला पुलिस ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है और जल्द कैमरे का यह उपयोग शुरू हो जाएगा।
पंचकूला में लगाए गए कैमरों के माध्यम से अब तक चालान करने के लिए रिकार्डिंग को देखा जाता है। पुलिस को जल्द ही चालान करने के लिए रिकार्डिंग देखने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पंचकूला पुलिस इसके लिए कैमरों के साथ ही एक एनालिटिक साफ्टवेयर लगाने जा रही है। पंचकूला के 52 कैमरे आपरेशनल हो चुके हैं। सेक्टर-20-21 के लाइट प्वाइंट पर लगाए गए कैमरे बिजली के कारण अभी तक आपरेशनल नहीं हो सके हैं।
ऐसे करेगा यह साफ्टवेयर काम
कैमरों के साथ जुड़ा यह साफ्टवेयर रेड लाइट जंपर को देखते ही उसके वाहन की नंबर प्लेट की फोटो कैप्चर कर लेगा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में बीप भी होगी और फोटो कंट्रोल रूम के कंप्यूटर में सुरक्षित हो जाएगी। इसके साथ ही कनेक्टेड होगा चालानिंग सिस्टम जो चालान का प्रिंट दे देगा। इससे पुलिस को पूरे दिन की रिकार्डिंग देखने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
पंचकूला में कुल लगाए गए हैं 56 कैमरे
पंचकूला में कुल 56 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से 46 फिक्स कैमरे हैं और 10 पीटीजेड कैमरे हैं। यह सभी नाइट विजन कैमरे हैं और इनकी विजिबिलटी रात को भी काफी स्पष्ट होती है। इन कैमरों के लिए पूरे सिटी में आप्टिकल फाइबर डाला गया है और कैमरों को इनसे कनेक्ट किया गया है। रामगढ़ चौक, डाल्फिन चौक, ओल्ड पंचकूला और सेक्टर-19 के लाइट प्वाइंट में रेंज न होने के कारण यहां लगाए गए कैमरों को वायरलेस के माध्यम से जोड़ा गया है। यह वायरलेस टावर सेक्टर-14 के कंट्रोल रूम में लगाया गया है।
बस स्टैंड पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
अब बस स्टैंड पर आने जाने वालों पर सीसीटीवी कैमरों द्वारा नजर रखी जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा पंचकूला के बस स्टैंड पर सीसीटीवी लगाने का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। बस स्टैंड पर अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होंगे। पंचकूला बस स्टैंड में कुल 5 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। एक सीसीटीवी कैमरा वर्कशॉप में लगाया जाएगा। इन सीसीटीवी का लाभ विभाग को मिलेगा। इस कैमरे में एक माह तक की रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा कालका और रायपुररानी के बस स्टैंड पर भी दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव है।
पंचकूला के सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट हैं, इसके माध्यम से ई चालानिंग हो सकती है। इसके लिए एनालिटिक सॉफ्टवेयर लगाया जाएगा। रेड लाइट जंप करने वाले वाहन की नंबर प्लेट का फोटोग्राफ कैप्चर कर कंट्रोल रूम में दे देगा। इससे पुलिस का मैनुअल वर्क कम हो जाएगा।
- राजीव बतरा, मालिक, दूरसंचार सिस्टम्स पंचकूला
पंचकूला में कैमरे आपरेशनल हो चुके हैं और जल्द ही इनके माध्यम से ई चालानिंग भी शुरू हो जाएगी। हमारी कोशिश है कि हम ज्यादा से ज्यादा कैमरों का उपयोग करें।
- अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला