फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: Red alert of fog in seven districts of Punjab

Punjab Weather: पंजाब में -0.4 डिग्री पहुंचा पारा, सात जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Wed, 17 Jan 2024 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

भीषण ठंड से परेशान पंजाब के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने सात जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं इन जिलों में शीत लहर भी चल सकती है। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: Red alert of fog in seven districts of Punjab
जालंधर में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदान तक जमा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर ने मुश्किलें और बढ़ा दी है। पंजाब में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रात का तापमान माइनस में दर्ज किया गया। -0.4 डिग्री के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) राज्य में सबसे ठंडा रहा। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।

विज्ञापन


पंजाब में रात के तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला की मारकल कॉलोनी में कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। सभी मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। मृतकों में शाहबाज खान (29), उसकी पत्नी जरीना खान (25), पांच साल की बेटी रुकैया व तीन साल का बेटा अरमान शामिल हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर में बेहद घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। जबकि बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से लेकर अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला में 25 मीटर और लुधियाना व अमृतसर में 50-50 मीटर की दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 13.5 डिग्री, लुधियाना का 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.2 डिग्री, बठिंडा का 13.4 डिग्री, फरीदकोट का 10.4 डिग्री, गुरदासपुर का 15.0, एसबीएस नगर का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

नवांशहर -0.4
बठिंडा 3.0
पटियाला 3.1
लुधियाना 3.3
फरीदकोट 3.5
गुरदासपुर 3.5
पठानकोट 4.0
अमृतसर 5.4
 नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

घने कोहरे के कारण बस नहर में गिरी, चालक समेत तीन घायल

गढ़शंकर-आदमपुर सड़क पर गांव एमां मुगलां के निकट मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे कोहरे के चलते ब्रेक लगाने पर बस पलट कर सूखी नहर में गिर गई। हादसे में चालक सतबीर सिंह, कंडक्टर ज्योति दत्ता और एक सवारी परवीन कपूर को चोट आई, जबकि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जब बस गांव एमां मुगलां के पास करीब 9:20 बजे पहुंची तो कोहरा घना होने के कारण आगे कुछ दिखाई न देने पर पहले से स्लो स्पीड में चल रही बस को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। इस कारण बस पलट कर नहर में गिर गई। बस चालक और परिचालक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed