{"_id":"68499470fe6f4717460d380c","slug":"red-alert-for-severe-heat-wave-in-punjab-for-two-days-temperature-rises-to-40-degrees-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-8383-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब में दो दिन गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट, डिग्री पर तपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब में दो दिन गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट, डिग्री पर तपा
विज्ञापन
-15 जून से बदलेगा मौसम, कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम विभाग ने वीरवार व शुक्रवार के लिए गंभीर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 जून के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बुधवार को 45.8 डिग्री के तापमान के साथ अमृतसर पंजाब में सबसे गर्म रहा। वहीं, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 26.3 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में 15 जून से मौसम बदलेगा। तीन दिन पंजाब में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना है।
अमृतसर 45.8
बठिंडा 44.8
लुधियाना 44.0
फाजिल्का 44.1
पटियाला 43.6
पठानकोट 43.4
फिरोजपुर 42.6
जालंधर 42.3