फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment process of 418 Veterinary Officers completed in Punjab

Punjab News: प्रदेश को जल्द मिलेंगे 418 वेटरिनरी अधिकारी, भर्ती प्रक्रिया पूरी, पशु पालन मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 22 Dec 2022 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

पशु पालन मंत्री ने बताया कि हाल ही में पशु पालन विभाग में 152 वेटरिनरी इंस्पेक्टरों (वीआई) की भर्ती की है, जो अलग-अलग जिलों में तैनात होकर अपना काम कर रहे हैं। इसी तरह विभाग ने 60 और वेटरिनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन
Recruitment process of 418 Veterinary Officers completed in Punjab
पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर। - फोटो : FB-Laljit Singh Bhullar

विस्तार

पंजाब सरकार ने पशु पालन विभाग में वेटरिनरी अधिकारियों के पदों को दोगुना करके 418 कर दिया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है और जल्द ही योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पशु पालन विभाग में वेटरिनरी अधिकारियों के 353 पदों को पिछली कांग्रेस सरकार ने घटाकर 200 कर दिया था, जिस कारण विभाग का काम प्रभावित हो रहा था।

विज्ञापन


मान सरकार ने राज्य में सत्ता संभालते ही इन पदों के केस को विचारा और इनको 200 से बढ़ाकर 418 किया गया। वेटरिनरी अधिकारियों के इन पदों पर पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पशु पालन मंत्री ने बताया कि हाल ही में पशु पालन विभाग में 152 वेटरिनरी इंस्पेक्टरों (वीआई) की भर्ती की है, जो अलग-अलग जिलों में तैनात होकर अपना काम कर रहे हैं। इसी तरह विभाग ने 60 और वेटरिनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश अधिकारियों को दे दिया गया है। मान सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक राज्य के विभिन्न विभागों में 21,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मुहैया करवाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed