फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment on 509 posts of constables in haryana police for 12th pass out boys, notification

12वीं पास का चुके युवाओं के लिए पुलिस अफसर बनने का मौका, सैलरी 21 हजार

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
recruitment on 509 posts of constables in haryana police for 12th pass out boys, notification
कॉलेज के स्टूडेंट्स
12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए पुलिस अफसर बनने का सुनहरा मौका। 509 पदों पर भर्ती होने जा रही है, सैलरी हजारों में है। जल्दी से अप्लाई कर दीजिए।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में संचार विंग में पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हो जाएगी, 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

आवेदन, आयोग की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च होगी। प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मानदंड सहित अन्य जानकारियां आयोग की वेबसाइट से ली जा सकती हैं।
विज्ञापन

भर्ती के लिए आवश्यक योग्यताएं

recruitment on 509 posts of constables in haryana police for 12th pass out boys, notification
कॉलेज के स्टूडेंट्स
पद – कांस्टेबल।
योग्‍यता – 12वीं पास या समकक्ष
आयु सीमा (1 फरवरी 2017 को) : न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 साल।
आयु छूट – सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट।
वेतन : सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये।
यहां होगी नियुक्ति : टेलिकम्यूनिकेशन विंग (पुलिस विभाग)
आवेदन शुल्क – 100 रुपये सामान्य वर्ग के लिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए 25 रुपये।
भुगतान का तरीका – नेट बैंकिंग या ई-चालान फॉर्म से।

योग्यता: न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनिर्यंरग/ आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनिर्यंरग/ कंप्यूटर इंजीनिर्यंरग में डिप्लोमा या बीई/ बीटेक की डिग्री हो। डिग्री होने पर अधिकतम 20 अंक और डिप्लोमा होने पर अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।

भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

recruitment on 509 posts of constables in haryana police for 12th pass out boys, notification
पुलिस भर्ती प्रक्रिया
पीएसटी, नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू-कम-पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी), पांच किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में पूरी करनी होगी। यह टेस्ट क्वालिफाइंग होगा।

नॉलेज टेस्ट
-पीएसटी में सफल हुए अभ्यर्थियों को नॉलेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का प्रारूप बहुविकल्पीय होगा।
-गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू-कम-पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए अधिकतम पांच अंक निर्धारित है।

फिजिकल स्‍टेंडर्ड टेस्‍ट –
ऊँचाई – सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 172 सेंटीमीटर।
छाती – सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 83-87 सेंटीमीटर।
ऊंचाई और सीने में 3 सेंटीमीटर की छूट अनुसूचित जाति, बीसीए, बीसीबी और ईबीपीजी श्रेणी के लिए दिया जाएगा।

फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्‍ट –
पुरुष – 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़।
एक्‍स सर्विसमैन – 13 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़।

 
विज्ञापन

इच्छुक आवेदक आवेदन इस तरह से करें

recruitment on 509 posts of constables in haryana police for 12th pass out boys, notification
पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
उम्‍मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन का रजिस्‍ट्रेशन 20 फरवरी 2017 से 20 मार्च 2017 तक वेबसाइट www.hssc.gov.in. के माध्यम से कर सकते हैं।

- वेबसाइट (www.hssc.gov.in) के होमपेज पर जाएं। फिर ऊपर की ओर मौजूद 'एडवर्टाइजमेंट्स' लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद 'विज्ञापन संख्या 3/ 2017' के दाईं ओर मौजूद 'पीडीएफ आइकॉन' पर क्लिक करें। ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। उसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक 20 फरवरी से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उर्स ंलक पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन की सभी प्रक्रियाओं को निर्देशानुसार पूरी कर लें।
- आवेदन फॉर्म सब्मिट करने के बाद ऑटोजनरेटेड आवेदन फॉर्म का एक सेर्ट ंप्रटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च 2017 (रात 11: 59 बजे तक)
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी : 20 फरवरी 2017 से
-फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2017(रात 11: 59 बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed