फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment of Tehsildars, Nayab Tehsildars in Haryana hanged from five years

पांच साल से लटकी हरियाणा में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की भर्ती

Sat, 05 Jan 2019 12:42 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Tehsildars, Nayab Tehsildars in Haryana hanged from five years
तहसील

पांच साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक हरियाणा सरकार रिक्त पदों पर नायब तहसीलदारों और तहसीलदारों की भर्ती नहीं कर पाई है। सूबे में 26 तहसीलदार और 105 नायब तहसीलदारों के पद खाली पड़े हैं। आलम यह है कि रिटायर्ड कर्मचारियों के सहारे तहसीलों में काम चलाने की कोशिश की जा रही है। तहसीलों में पद खाली रहने से वहां का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यही नहीं, लोगों को भी अपने कामों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हुड्डा सरकार में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
नायब तहसीलदारों की ये भर्ती प्रक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। 25 सितंबर 2013 को नायब तहसीलदारों के 37 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। काफी संख्या में लोगों ने अप्लाई भी कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद अचानक सरकार ने इस प्रक्रिया से हाथ खींच लिया। उसके बाद वर्ष 2014 चुनावों में बीत गया और भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई।
विज्ञापन


 मनोहर सरकार ने 23 जुलाई 2015 को फिर से नायब तहसीलदारों के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर प्रक्रिया शुरू की। इस बार 37 की बजाए 70 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। जिसमें 35 सीटें जनरल, 13 सीटें एससी व शेष सीटें ओबीसी व अन्य कैटेगरी के लिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन आवेदकों को दोबारा अप्लाई न करने की छूट दे दी गई। जिन्होंने वर्ष 2013 में इसी प्रक्रिया के तहत पहले आवेदन किया हुआ था। इस प्रक्रिया में भी तीन साल गुजर गए और 1 मई 2018 को हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एक शुद्धिपत्र जारी करते हुए पदों के लिए फिर से आवेदन करने को कहा। लेकिन हैरत की बात यह कि ये प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।

खाली पड़े पद कैसे चलेगा तहसीलों का काम
हरियाणा राजस्व विभाग के अंतर्गत हरियाणा की तहसीलों में इस तहसीलदारों के 95 पद स्वीकृत हैं। इनमें से सिर्फ 69 पद ही भरे हुए हैं। 14 ऐसे पद है, जिन पर रिटायर्ड कर्मियों को री-एम्प्लॉयमेंट देकर काम चलाया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश में नायब तहसीलदारों के 218 पद स्वीकृत हैं। 

इसमें सिर्फ 101 पद ही भरे हुए हैं। 12 पदों पर रिटायर्ड कर्मियों को री-एम्प्लॉयमेंट दिया गया है। बाकी 105 पद खाली हैं। राजस्व विभाग ने हरियाणा लोक सेवा आयोग से फिलहाल 70 नायब तहसीलदारों और 21 तहसीलदारों की नियुक्तियों के लिए आग्रह किया हुआ है। 

आयोग इन पदों पर नियुक्तियों के लिए काम कर रहा है। किसी वजह से नियुक्तियों में थोड़ा विलंब हुआ था। लेकिन अब आयोग जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। - मनबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा लोक सेवा आयोग, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed