फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment notifications by former government, now canceled

भाजपा सरकार ने पलटा भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला

Fri, 10 Apr 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Apr 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
recruitment notifications by former government, now canceled

हरियाणा में पूर्व हुड्डा सरकार की ओर से एचसीएस बनाने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान को मौजूदा भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है। हरियाणा सरकार ने वीरवार को सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि एचसीएस के 20 पदों पर मनोनयन की प्रक्रिया का ग्रुप दो व तीन कर्मचारियों में से नोटिफिकेशन रद्द कर दिया गया है। सरकार की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने वरिष्ठ तहसीलदारों की ओर से दायर याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया था कि यह प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है और सरकार अपने चहेते कर्मचारियों को एचसीएस बनाने के लिए यह कदम उठा रही है।

दलील दी गई थी कि जब एचसीएस की सीधी भर्ती होती है और तरक्की के माध्यम से एचसीएस के पद भरे जाते हैं तो विशेष अभियान की क्या जरूरत है।

ऐसी कोई जल्दी भी नहीं थी कि तुरंत अभियान चलाया जाए। वैसे भी तहसीलदारों का कहना था कि यदि विशेष अभियान के तहत एचसीएस भर्ती किए गए तो तरक्की के माध्यम से उनका एचसीएस बनने का रास्ता बंद होता है। सरकार से जवाब मांगा गया था और वीरवार को सरकार ने कह दिया कि नोटिफिकेशन वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed