फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   recruitment, army recruitment, indian army recruitment, army recruitment rally, ludhiana, punjab

सेना बुला रही है, 25 को भर्ती रैली में आएं और देश सेवा से जुड़ें

Mon, 18 Apr 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 Apr 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
recruitment, army recruitment, indian army recruitment, army recruitment rally, ludhiana, punjab
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
देश सेवा करने का जज्बा रखते हैं और सेना में जाना चाहते हैं तो भर्ती रैली में आएं, जो 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। पंजाब के लुधियाना, मोगा, रुपनगर और अजीतगढ़ के नौजवानों को फौज में भर्ती करने के लिए फौज भर्ती दफ्तर, ढोलेवाल की तरफ से 25 अप्रैल से 6 मई तक भर्ती रैली की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल) और सिपाही तकनीकी के लिए भर्ती की जाएगी। डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल कमल किशोर ने कहा कि 25 अप्रैल को मोगा और बाघापुराना, निहाल सिंह वाला और धर्मकोट तहसील के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और कुशलता नापी जाएगी। 26 अप्रैल को मोगा और बधनी कलां के उम्मीदवारों की जांच होगी। 
विज्ञापन

29 मई को भर्ती के लिए परीक्षा ली जाएगी

recruitment, army recruitment, indian army recruitment, army recruitment rally, ludhiana, punjab
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
27 अप्रैल को जिला रुप नगर के चमकौर साहिब, नंगल और रुप नगर, 28 अप्रैल को श्री आनंदपुर साहिब और नूरपुर बेदी, 29 अप्रैल को जिला लुधियाना की दक्षिण, पूर्वी, पश्चिमी और केंद्रीय, तीस अप्रैल को जगरांव और खन्ना, एक मई को समराला, पायल रायकोट, दो मई को अजीतगढ़ मोहाली की डेरा बस्सी और तीन मई को अजीतगढ़ के खरड़ और अजीतगढ़ के उम्मीदवारों की जांच होगी।

शारीरिक जांच और कुशलता नाप पूरा करने वाले हर उम्मीदवार का मेडिकल अगले दिन हुआ करेगा। सफल उम्मीदवारों से छह मई को कागजात लिए जाएंगे, जबकि 29 मई को सांझी प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। कमल किशोर ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वह अपना दाखिला कार्ड फौज की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed