फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recorded 33 percent decrease in rainfall this year at Delhi

इस बार कम बरसे बदरा, दिल्ली में 33 फीसदी की आई कमी, हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट

Mon, 09 Sep 2019 08:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
recorded 33 percent decrease in rainfall this year at Delhi
फाइल फोटो
इस बार मानसून की बारिश ने हरियाणा, यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व पंजाब को निराश किया है। डेढ़ हफ्ते बाद मानसून की विदाई का वक्त शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


एक जून से आठ सितंबर तक हुई बारिश के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में 37, दिल्ली में 33, यूपी में 23, उत्तराखंड में 22, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर में 15 व पंजाब में 3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान में 33 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद कम ही है। हाल-फिलहाल कोई सिस्टम भी एक्टिव होता नहीं दिख रहा है। बीच में झटके से बारिश हो जाए तो अलग बात है। बारिश नहीं होने से उमस व गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले डेढ़ हफ्ते से दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, मौसम पर नजर रखने वाली प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक इस बार मानसून की ट्रफ साउथ में ज्यादा रही है। 

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशर एरिया वेस्ट में रहा है। ऊपर की ओर मूव नहीं कर पाया। इस वजह से महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। अब तो मानसून की विदाई शुरू होने वाली है। ऐसे में बारिश की उम्मीद बहुत कम है। एक दो स्पेल में बारिश हो जाए तो अलग बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed