{"_id":"5a56205e4f1c1b273c8b5e07","slug":"record-of-charanjit-singh-chadha-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणजीत सिंह चड्ढा का रिकार्ड तलब, फिलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणजीत सिंह चड्ढा का रिकार्ड तलब, फिलहाल गिरफ्तारी पर लगी रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Charanjit Singh Chadha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ खालसा दीवान चेरिटेबल ट्रस्ट (सीकेडी) के बर्खास्त अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की गिरफ्तारी पर वीरवार तक (वीरवार) तक चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अमरजीत सिंह ने रोक लगा दी है।
चड्ढा के खिलाफ अश्लील वीडियो के मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन अमृतसर पुलिस ने अदालत को बताया कि सारा रिकार्ड आईजी क्राइम (चंडीगढ़) भेजा जा चुका है। अदालत ने रिकार्ड के बिना चड्ढा के मामले में सुनवाई अगले दिन के लिए टालते हुए अमृतसर पुलिस को आदेश दिए कि वीरवार तक अदालत में चड्ढा के मामले के जितने पुलिस रिकार्ड हैं वो हाजिर किए जाएं।
बता दें कि चड्ढा की गिरफ्तारी पर अदालत ने 10 जनवरी तक रोक लगाते हुए बेटे के अंतिम संस्कार व अंतिम पाठ पर शामिल होने की इजाजत दी थी। चड्ढा बड़े बेटे इंद्रप्रीत सिंह द्वारा सुसाइड के 24 घंटे बाद अमृतसर लौटे थे। गिरफ्तारी पर रोक लगाने के बाद चड्ढा ने बेटे के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था और बीते बुधवार को बेटे की अंतिम अरदास में भी चड्ढा शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वीरवार तक चड्ढा की गिरफ्तारी पर रोक हटेगी या नहीं यह सवाल बड़ा था। चूंकि चड्ढा मामले की सारी फाइलें चंडीगढ़ जा चुकी हैं, ऐसेे में वकीलों ने अदालत में पेश होकर दलील देते हुए कहा कि जब पुलिस के पास फाइल ही नहीं है तो अदालत किन दस्तावेजों पर सुनवाई करेगी। अदालत ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है कि वो चंडीगढ़ से फाइल लेकर अदालत में पेश करे।