फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Record broken, May was the coldest in 13 years

Chandigarh News: टूटा रिकॉर्ड, 13 साल में सबसे ठंडा रहा मई

Wed, 31 May 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Record broken, May was the coldest in 13 years
चंडीगढ़। मौसम ने इस वर्ष शहर में कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार का मई महीना पिछले 13 साल में सबसे ठंडा रहा है। मई माह का औसतन तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच माना जाता है, लेकिन इस बार 35.4 डिग्री रहा जो औसत से करीब चार डिग्री कम है। बारिश भी सामान्य से करीब पांच गुना ज्यादा हुई।मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के पास वर्ष 2011 के बाद के आंकड़े हैं। 2011 के बाद इस बार मई सबसे मई ठंडा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि मई पिछले कई दशकों में सबसे ठंडा रहा है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि मई महीने में करीब 12 दिन ऐसे रहे हैं जब बूंदाबांदी और बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान 35 डिग्री के करीब ही दर्ज किया गया। मौसम में आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है जो औसत से दोगुना बार चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के इलाकों में सक्रिय रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में बारिश भी काफी ज्यादा हुई है। इस माह में औसतन 22.7 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार करीब पांच गुना ज्यादा 106.2 एमएम पानी बरसा है। इसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि ये बारिश कुछ देर ही रही।
विज्ञापन


पांच दिन तक गर्मी से रहेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में आई गिरावट जारी रहेगी और तापमान 30 डिग्री से नीचे जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है, जो आने वाले करीब तीन दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


30 जून के बाद शहर में मानसून देगा दस्तक
शहर में 30 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना व्यक्त की है। इस बार भी वर्षा सामान्य रहने का ही पूर्वानुमान है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून के सामान्य दिनों में ही आगमन की उम्मीद है। आने वाले दिनों में अभी स्थिति अभी और स्पष्ट होगी। विभाग के अनुसार एक मार्च से मंगलवार शाम तक 198.8 एमएम बारिश हुई है। ये औसत से दोगुनी बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 साल में मई माह का औसत तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान
2023 - 35.4
2022 - 38.3
2021 - 36
2020 - 36.6
2019 - 38.4
2018 - 38.9
2017 - 38.8
2016 - 38.8
2015 - 39
2014 - 37.2
2013 - 39.4
2012 - 38.5
2011 - 38.1


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
31 मई - 29 - 23
01 जून - 31 - 22
02 जून - 29 - 23
03 जून - 34 - 23
04 जून - 36 - 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed