आज आएंगे परिणाम: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में 15 साल बाद रिकॉर्ड 64.11 प्रतिशत मतदान, प्रधान पद के तीन उम्मीदवार मैदान में
वर्ष 2018 में हुए गोल्फ क्लब चुनाव में कुल 810 वोट पड़े थे। वर्ष 2019 में कोरोना की लहर आ गई, जिस वजह से पूर्व प्रधान संदीप सिंह संधू ही निर्विरोध चुने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन साल बाद रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव हुए। कुल 1800 मतदाताओं से रिकॉर्ड 1154 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 64.11 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। क्लब के पुराने सदस्यों के मुताबिक, 15 वर्षों में यह पहली बार है जब इतनी संख्या में मतदान हुआ है। इससे पहले वर्ष 2007 के चुनाव में 1080 सदस्यों ने मतदान किया था।
इस बार प्रधान पद के लिए कर्नल एचएस चहल (बॉबी चहल), एसपीएस घई (निप्पी घई) और मेजर आरएस विर्क (लाली विर्क) मैदान में थे। खास बात यह रही कि 14 वर्षों बाद प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। क्लब के प्रधान के अलावा उनकी टीम के 31 सदस्यों के लिए भी वोट डाले गए। बता दें कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लबों में से एक है।
चुनाव के साथ एक बार फिर से यहां रौनक लौट आई। कोरोना से राहत के बाद चुनाव में बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान रविवार को सुबह 11.30 बजे शुरू होना था लेकिन सदस्य सुबह 10 बजे से क्लब पहुंचने लगे थे। 10.30 बजे सभी मतदाता वोट डालने के लिए लाइनों में लग गए। मतदान देर शाम 4.45 बजे तक चला। मतदान के बाद मतपेटियों को चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में क्लब में ही रखवा दिया गया है। सोमवार सुबह पुलिसकर्मी मतपेटियों को क्लब की चुनाव कमेटी को सौंपेंगे, जिसके बाद वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
कई हाई प्रोफाइल सदस्यों ने डाले वोट
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में वोट डालने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। इनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाई राजा मालविंदर सिंह, पंजाब के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, शहर के पूर्व डीसी मनदीप सिंह बराड़, अर्जुन अवार्डी गोल्फर हरमीत काहलों, प्रोफेशनल गोल्फर करणदीप कोचर और उनके पारिवारिक सदस्य शामिल रहे।
वहीं कई आईएएस ऑफिसर, सेना के रिटायर्ड कर्नल, जनरल, लेफ्टिनेंट के अलावा ब्यूरोक्रेट, नेता, कारपोरेट जगत से जुड़े लोगों ने वोट डाले। देश के कई शहरों से भी क्लब के सदस्य वोट डालने पहुंचे। जीव मिल्खा सिंह गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए हैं, इस वजह से वह वोट डालने नहीं पहुंचे। इस बार इतना क्रेज था कि कुछ सदस्य व्हीलचेयर पर अपने परिजनों की सहायता से वोट डालने पहुंचे। तीन साल बाद चुनाव में एक-दूसरे से मिलते हुए सदस्यों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे।
कोरोना काल में दो बार निर्विरोध चुने गए प्रधान
वर्ष 2018 में हुए गोल्फ क्लब चुनाव में कुल 810 वोट पड़े थे। वर्ष 2019 में कोरोना की लहर आ गई, जिस वजह से पूर्व प्रधान संदीप सिंह संधू ही निर्विरोध चुने गए थे। वर्ष 2020 में भी कोरोना के चलते रविबीर सिंह ग्रेवाल निर्विरोध प्रधान चुने गए, जो बतौर प्रधान अभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रधान पद के उम्मीदवार और उनकी टीम के सदस्य
मेजर आरएस विर्क ( लाली विर्क )
कर्नल एचएस बैद्यवान, कैप्टन गुरदेव सिंह, डॉ. रोशन, एनएस आहलुवालिया, हर्ष कुमार, जेएस तूर, कर्नल बीएस रंगी, कुलंवत सिंह, मेजर ज्योति सिंह, जगसीर सिंह, जसपाल सिंह
एसपीएस घई (निप्पी घई)
कर्नल एडी सिंह, अनिल, हर्ष कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल करन सिंह, सोहना सिंह, कर्नल एसएस गिल, संजीत सिंह, मनराज दीप सिंह, हर्षपाल सिंह
कर्नल एच एस चहल (बॉबी चहल)
डॉ. जीएस कोचर, कर्नल पीएस रंधावा, करनवीर सिंह, अमरबीर सिंह, कैप्टन जीएस धुमन, सचिन बंसल, अरुण कुमार, अमरिंदर सिंह, गुरसिमरन सिंह, संतबीर सिंह, राजीव कालिया