{"_id":"65527897a18eb898650a1cc4","slug":"recommendation-to-restore-ips-kalsan-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-283221-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विवादित आईपीएस कलसन को बहाल करने के लिए विज ने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विवादित आईपीएस कलसन को बहाल करने के लिए विज ने की सिफारिश
विज्ञापन
महिला समेत नर्स के साथ भी मारपीट करने के हैं आरोप, अभी निलंबित चल रहे हैं आईपीएस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निलंबित चल रहे विवादित आईपीएस हेमंत कलसन को बहाल करने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सिफारिश की है। गृह मंत्री के कार्यालय से फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गई है। अब इस पर बहाल करने और नहीं करने का फैसला मुख्यमंत्री को लेना है। कलसन वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन पर नशे में धुत्त होकर महिला के घर में घुसने और मारपीट के आरोप हैं। इस मामले में पिंजौर थाने में कलसन के खिलाफ केस भी दर्ज है। इससे पहले भी आईपीएस अधिकारी विवादों में रहे हैं। सेक्टर-6 अस्पताल पंचकूला में नर्स के साथ अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप हैं। वहीं, मां-बेटी के साथ भी मारपीट का आरोप है। आईपीएस के व्यवहार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव संजीव कौशल की कमेटी की रिपोर्ट के बाद उनको समय से पहले सेवानिवृत्ति देने की तैयारी की थी, इसके लिए मुख्यमंंत्री मनोहर लाल भी मंजूरी दे चुके हैं, लेकिन अभी यह मामला रुका हुआ है। अब आईपीएस कलसन ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी अर्जी दी थी कि उन्होंने शराब पीनी छोड़ दी है और अपने व्यवहार में बदलाव किया है। इसलिए उनको एक मौका दिया जाए। इसी आधार पर विज ने कलसन को बहाल करने के लिए सीएम से सिफारिश की है।