{"_id":"5bd9e5f8bdec2269a414fb6b","slug":"recommendation-of-transferred-of-justice-nirmaljeet-kaur-to-punjab-and-haryana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जस्टिस निर्मलजीत कौर का तबादला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जस्टिस निर्मलजीत कौर का तबादला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट करने की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित जज नोट कांड के बाद राजस्थान तबादले के 6 साल बाद अब जस्टिस निर्मलजीत कौर को वापस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सिफारिश की है। जस्टिस निर्मलजीत कौर के चपरासी ने उन्हें रिश्वत के पैसे की जानकारी दी थी जिसकी शिकायत उन्होंने चीफ जस्टिस से कर दी थी। उनकी शिकायत को आधार बनाकर ही जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जुलाई 2012 में उनका तबादला राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस पीबी बजंथरी का तबादला वापस कर्नाटक हाईकोर्ट करने की भी सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिश की है। जनवरी 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस नियुक्त हुए जस्टिस पीबी बजंथरी का दो माह बाद ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तबादला कर दिया गया था। अब करीब साढे तीन साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनका तबादला वापस कर्नाटक हाईकोर्ट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन