फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in haryana congress, bhupinder singh hooda Vs ashok tanwar

सोनिया जी! हरियाणा कांग्रेस में भी फूट पड़ी हुई है

Sun, 29 Mar 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 29 Mar 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
rebellion in haryana congress, bhupinder singh hooda Vs ashok tanwar

प्रदेश में सोनिया गांधी के दौर पर एक साथ दिखे प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज फिर एक दूसरे की मुखालफत करते नजर आ रहे हैं। प्रदेशभर में ताबड़तोड़ दौरों में जुटे पूर्व सीएम भूपेंद्रसिंह हुड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक बार फिर सियासी वार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम उनके व्यक्तिगत हैं। कांग्रेस के वही कार्यक्रम होते हैं, जो पार्टी के प्लेटफार्म पर किए जाते हैं, जो मेरे नेतृत्व में जिला स्तर पर जारी हैं।
विज्ञापन


सिरसा की बैठक में शामिल लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा असली कांग्रेसी कहने के सवाल पर तंवर ने कहा कि बैठक में शामिल लोगों का पहले किस-किस पार्टी से संबंध रहा है और बैठक में शामिल लोगों की कम भीड़ ने साबित कर दिया कि असली कांग्रेसी कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष तंवर शनिवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोगों ने असली व नकली कांग्रेस की गलतफहमी बना ली है, जो ठीक नहीं है। जल्द ही उन लोगों की गलतफहमी ठीक हो जाएगी।

जाट आरक्षण पर बोले अशोक तंवर

rebellion in haryana congress, bhupinder singh hooda Vs ashok tanwar

जाट आरक्षण पर तंवर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है, जो जाति व वर्ग आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक तौर पर कमजोर है, उनका कांग्रेस सैद्धांतिक तौर पर समर्थन करती है। कांग्रेस ने अपना जो काम करना था वह कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आगामी फैसला जो लेना है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के नेताओं को लेना है।

भाजपा पर भी तंवर ने किया सियासी वार
तंवर ने कहा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उनको आज तक पूरा नहीं किया है। सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था, लेकिन अब तक लागू नहीं किया। किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार फसलों की गिरदावरी तक नहीं करवा पाई है।

व्यक्तिगत जीवन में दखल देना गलत
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उसके संसदीय क्षेत्र में गायब होने के पोस्टर लगने के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी व देश के हित में सोचते हैं। उन्होंने पिछले दो माह तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए देश के लगभग 700 नेताओं से बातचीत करके मंथन किया था।

अब उनको इस पर विचार करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। उनके संसदीय क्षेत्र में पोस्टर लगाना गलत है और यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी भी होती है। वो कहां पर है इसके बारे में राजनीति करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed