फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rebellion in aam admi party before punjab assembly election

विस चुनाव से पहले 'आप' में बगावत, वॉलंटियर्स के आक्रामक तेवर

Thu, 11 Aug 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
rebellion in aam admi party before punjab assembly election
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं। वॉलंटियर्स ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं। शुक्रवार को लुधियाना पश्चिम हलके से पार्टी उम्मीदवार अहबाब सिंह गरेवाल के खिलाफ वहां के वॉलंटियर खुलकर सामने आ गए। चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. डीएस गरेवाल व डॉ. अमनदीप सिंह की अगुवाई में वॉलंटियर ने गरेवाल के चयन को गलत करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरेवाल जीतने योग्य कैंडिडेट नहीं हैं। वे लोग हलके के तीन सौ वॉलंटियर्स की आवाज उठा रहे हैं। सभी ने गरेवाल को बदलने की मांग की है। हालांकि उन्होंने गरेवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार या अन्य कोई आरोप नहीं लगाए। इतना जरूर कहा कि गरेवाल बेस्ट कैंडिडेट नहीं हैं। गरेवाल ने खुद भी माना है कि लुधियाना पश्चिम हलके से उनकी तुलना में और भी बेहतर कैंडिडेट थे।
विज्ञापन


हलके से टिकट के 23 दावेदार थे। इनमें चार रिटायर्ड कर्नल, डॉक्टर व प्रोफेसर शामिल हैं। उम्मीदवार का चयन करने में कुछ कमी रह गई है। पार्टी को उम्मीदवार पर दोबारा विचार करना चाहिए। डॉ. डीएस गरेवाल ने कहा कि वॉलंटियर्स ने पार्टी केसूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और लुधियाना के ऑब्जर्वर अमरीश त्रिखा से मिलकर अहबाब सिंह गरेवाल की उम्मीदवारी का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे मांग की है कि वॉलंटियर्स की आवाज को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाए। छोटेपुर ने इस संबंध में आश्वासन भी दिया था। उन्होंने यह मुद्दा पंजाब इंचार्ज संजय सिंह के समक्ष उठाने से इंकार करते हुए कहा कि वह सिर्फ पंजाब के नेताओं से ही बात करेंगे।


सबूत के बिना गरेवाल पर आरोप लगाना ठीक नहीं : शेरगिल
आप के लीगल सेल के प्रधान हिम्मत शेरगिल ने अहबाब सिंह गरेवाल के खिलाफ हुई बगावत पर कहा कि बिना सबूत कोई आरोप लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का साफ सिद्धांत है कि जिस नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार, अपराध व चरित्र संबंधी कोई आरोप लगे हैं, उसे तुरंत बदला जाएगा, लेकिन आधारहीन आरोपों के चलते पार्टी किसी उम्मीदवार को नहीं बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed