{"_id":"5de1ee498ebc3e55071b0927","slug":"rebel-mlas-of-punjab-warning-to-protest-against-government-and-chief-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः चारों बागी विधायकों ने दिखाए तेवर, ऐलान- मसले हल न हुए, मोती महल के आगे देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः चारों बागी विधायकों ने दिखाए तेवर, ऐलान- मसले हल न हुए, मोती महल के आगे देंगे धरना
Sat, 30 Nov 2019 09:52 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 30 Nov 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के चारों बागी विधायकों ने तीखे तेवर दिखाते हुए शुक्रवार देर शाम पत्रकार वार्ता बुलाकर एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके मसले हल न किए गए, तो वह अपने फैसले पर अडिग हैं। जिसके तहत तय कार्यक्रम मुताबिक एक जनवरी को मुख्यमंत्री के मोती महल के बाहर धरना दिया जाएगा।
इन बागी विधायकों में समाना ने रजिंदर सिंह, घन्नौर हलके से मदन लाल जलालपुर, शुतराणा से निर्मल सिंह और राजपुरा से हरदियाल कंबोज शामिल हैं। इस मौके मदन लाल जलालपुर ने कहा कि उनकी मीटिंग जल्द ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ इस मीटिंग का समय लेंगे और उनके साथ ही वह सीएम के पास जाएंगे।
साथ ही कहा कि अभी भी राजपुरा अस्पताल में कांग्रेसी सरपंच पर हमला करने के मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मांग की कि जल्द ही सारे आरोपी गिरफ्त में लिए जाएं। वर्ना वह एक जनवरी को सीएम आवास बाहर धरना देने के फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन
वहीं विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि उनके हलके में कुछ विकास कार्य तो रोष जताने के बाद शुरू हो गए हैं। जबकि कुछ अभी शुरू नहीं हो सके हैं। अगर जल्द उनके मसले न हुए, तो वह भी अपने धरना देने के फैसले पर अडिग हैं।

सीएम जिले में ही कई पुलिस मुलाजिमों पर पर्चे होना बेहद चिंताजनक
राजपुरा से विधायक हरदियाल कंबोज ने कहा कि सीएम के अपने ही जिले में पिछले कुछ दिनों में सात पुलिस मुलाजिमों पर भ्रष्टाचार के मामलों में पर्चे दर्ज हुए होना बेहद चिंताजनक है। पहले राजपुरा के तीन पुलिस मुलाजिमों खिलाउ मामला रफा-दफा करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज किया गया। फिर थाना भादसों के इंचार्ज को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते पकड़ लिया।
अब आज इंस्पैक्टर विजय कुमार रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज हो गया। कंबोज ने सवाल किया कि क्या अब तक पुलिस के उच्चाधिकारी इन सबसे अनजान थे। साथ ही उन्होंने मांग की कि समाना सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रहे इंस्पैक्टर विजय कुमार के भ्रष्टाचार का तो अभी एक मामला सामने आया है। और भी कई मामले हो सकते हैं।
इसलिए पंजाब के डीजीपी व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की जाती है कि इंस्पैक्टर विजय कुमार के खिलाफ कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में सिट बिठाई जाए।