चंडीगढ़ निगम चुनाव: 'आप' की जीत के पीछे हो सकते हैं ये पांच बड़े कारण, क्या गरीबों को पसंद आए पार्टी के ये वादे
किसान आंदोलन के कारण अभी तक पंजाब में विरोध झेल रही भाजपा के लिए नतीजे निराशाजनक रहे। वहीं आपसी कलह से जूझ रही कांग्रेस को तो तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सोमवार को आए परिणाम चौंकाने वाले रहे। सत्तासीन भाजपा को पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने मात दे दी। राजनीतिक माहिरों के अनुसार, पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से की गई मुफ्त की योजनाओं का चंडीगढ़ चुनाव पर काफी प्रभाव पड़ा है। केजरीवाल का मुफ्त पानी और बिजली वाला मॉडल चंडीगढ़ के लोगों को भी पसंद आ गया है। इस जीत से उत्साहित आप अब पंजाब चुनाव में पूरे जोश के साथ उतरेगी।
आप को उम्मीद, चंडीगढ़ से सधेगा पंजाब
- पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ को फिर से सबसे साफ बनाने और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा किया था।
- हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने की घोषणा, इसके लिए पार्टी ने रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए।
- फ्री शिक्षा समेत कई तरह के वादे किए हुए हैं, इनमें खासतौर पर अनुसूचित जाति के बच्चों का ध्यान रखा जाएगा।
- इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों से वादा किया है कि उन्हें सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त दिया जाएगा। हर व्यक्ति को हेल्थ कार्ड देने का वादा जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी।
- 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा। सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे और किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी।
राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि जिस तरह चंडीगढ़ में फ्री के मॉडल पर मुहर लगी है ठीक उसी तरह पंजाब में भी इसका असर दिखेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही इन मुफ्त घोषणाओं का असर शहरी जनता पर न पड़े लेकिन झोपड़ी में रहने वाले और गरीब लोगों पर इसका प्रभाव जरूर होता है। यह एक कारण हो सकता है कि आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में इस प्रकार की जीत हासिल हुई है।
केजरीवाल ने भी जीत को बताया पंजाब चुनाव का अक्स
जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।