{"_id":"5cbd90d4bdec2213ed0cdc7e","slug":"reality-check-of-chandigarh-administration-lok-sabha-elections-2019-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए चंडीगढ़ प्रशासन के चुनावी अभियान का सच, 100 मीटर पर थम गए ‘वोटर रथ’ के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए चंडीगढ़ प्रशासन के चुनावी अभियान का सच, 100 मीटर पर थम गए ‘वोटर रथ’ के पहिये
Mon, 22 Apr 2019 03:32 PM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
वोटर रथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के चुनावी महापर्व के लिए चंडीगढ़ प्रशासन कितना सतर्क है, रविवार को इसका सच सेक्टर 17 स्थित डीसी ऑफिस के नजदीक देखने को मिला। शहर में मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए जिस ‘वोटर रथ’ को शनिवार को चीफ इलेक्शन ऑफिसर एके सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया था, उसके पहिये 100 मीटर चलने के बाद ही थम गए हैं। वोटरों को जागरूक करने के नाम पर चलाए गए ‘वोटर रथ’ को सेक्टर 17 केप्लाजा से लाकर डीसी ऑफिस के निकट खड़ा कर दिया गया है। तब से यह ‘वोटर रथ’ पूरी साज सज्जा के साथ वहीं पर खड़ा है।
इस बार सिटी में वोट प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा ही एक रंगारंग कार्यक्रम शनिवार को सिटी ब्यूटीफुल का दिल कहे जाने वाले सेक्टर 17 प्लाजा में आयोजित हुआ था। इसमें कई कलाकारों ने मतदान को लेकर वोटरों को कई टिप्स दिए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने शहर में वोट प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही लोगों को मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए ‘वोटर रथ’ को झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस रथ को देखने केलिए प्लाजा में काफी भीड़ उमड़ी थी। चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने रथ तो शनिवार की शाम प्लाजा से शहर के लिए रवाना कर दिया, लेकिन निर्वाचन कार्यालय के जिम्मेदार अफसर शायद ‘वोटर रथ’ को चलाना ही भूल गए। यही वजह है कि शनिवार की देर शाम से यह डीसी ऑफिस के पास लाकर खड़ा कर दिया गया। रविवार को भी यह पूरे दिन यहीं खड़ा रहा।

अवकाश के दिन ज्यादातर लोग रहते हैं घरों में
रविवार को अवकाश होने के चलते शहर के ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। यदि ‘वोटर रथ’ शहर के इलाकों में जाता तो अधिक लोगों को मतदान की जानकारी मिलती। राजेश कुमार और विकास का कहना है कि रविवार को अवकाश होने के चलते अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में रहते हैं। ‘वोटर रथ’ अवकाश के दिन अधिक शहरवासियों को प्रभावित कर सकता है।
अमर उजाला ने की पड़ताल
अमर उजाला ने ‘वोटर रथ’ की हकीकत जानने के लिए पूरी सावधानी से पड़ताल की। दोपहर 11.30 बजे ‘वोटर रथ’ की फोटो ली गई। इसके बाद करीब 4.30 बजे फिर से यह जानने की कोशिश की गई कि रथ वहीं खड़ा है सा फिर प्रचार के लिए निकल पड़ा। इस दौरान फिर ‘वोटर रथ’ वहीं खड़ा मिला।
इसके बाद रात लगभग 7.30 बजे फिर से ‘वोटर रथ’ रथ की यथास्थिति जानने के लिए सेक्टर 17 के डीसी ऑफिस पहुंचे, तो रथ फिर वहीं खड़ा मिला। उधर, चुनाव से जुड़े एक बड़े अधिकारी का कहना है कि वोटर रथ शहर में लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहा है।