{"_id":"3d2163cf28a7ac7e44cc63634f0eb638","slug":"reach-tagore-theatre-to-give-suggestions-for-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर आप देंगे सुझाव तो पूरा देश देखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर आप देंगे सुझाव तो पूरा देश देखेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:54 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन पर अगर आपके कुछ सवाल हैं या फिर आप भी अपना सुझाव देना चाहते हैं, तो 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में पहुंच जाएं। यहां प्रशासन और नगर निगम की ओर से एक विशाल आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के स्टेज-2 के तहत शहरवासियों की राय भी ली जाएगी। इसमें रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, सीनियर सिटीजन, छात्र, जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया। सलाहकार विजय देव के अलावा अन्य अधिकारी यहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर लोगों को बताया जाएगा कि वह किस तरह से अपने स्मार्ट सुझाव प्रशासन में जमा करवा सकते है। इस आयोजन के लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रशासन का दूरदर्शन के साथ भी समझौता हुआ है। इसके बाद ही वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट माई गवर्नमेंट डॉट इन में भी वेबकास्ट होगा।
विज्ञापन
यह इस तरह का देशभर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पहला आयोजन होने जा रहा है जो राष्ट्रीय स्तर पर लाइव टेलीकास्ट होगा। चंडीगढ़ 100 स्मार्ट सिटी की दौड़ में तो शामिल हो गया है, लेकिन उक्त सभी प्रयास पहली 20 सिटी में शामिल होने केलिए किया जा रहा है। जिसका निर्णय केंद्र सरकार की ओर से किया जाना है।
अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव के लिए शहरवासियों का अहम रोल है इसलिए उनके सुझाव के आधार पर ही स्मार्ट सिटी मिशन को कामयाब बनाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार इस आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को जल्द ही इसकी जानकारी भेज दी जाएगी।