फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reach Morinda for people who are hungry

भूख से छटपटा रहे लोगों के लिए मोरिंडा तक पहुंचे

Sat, 18 Apr 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Reach Morinda for people who are hungry
चंडीगढ़। चंडीगढ़ विकास महामंच पंजाब के मोरिंडा तक जरूरतमंदों के लिए राशन व भोजन उपलब्ध कराने पहुंचा। महामंच के प्रधान सुनील गुप्ता अपने परिवार के साथ इस संकट में लोगों के साथ हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ में जहां भी पता चला या उन्हें किसी ने सूचना दी, वहां पर घर का बना खाना लेकर पहुंचे। जहां पर राशन की जरूरत थी, वहां पर राशन बांटा। उन्होंने कहा कि अब तक छह हजार लोगों को भोजन करा चुके ह, जबकि 1700 से भी अधिक लोगों को राशन पहुंचा चुके हैं। लॉकडाउन से लेकर अब तक जरूरतमंद लोगों की सेवा की है। और आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

मोरिंडा में जाकर भी की मदद
पंजाब के मोरिंडा में रह रहे पूर्वांचल के लोग कई दिन से खाना नहीं मिल रहा था। चंडीगढ़ विकास महामंच के ऑफिस में फोन आया कि वहां पर पूर्वांचल के लगभग 60 मजदूर भूखे हैं। लोगों के मदद की सूचना मिलते ही खाने की व्यवस्था करवाई ताकि मजदूर पलायन न करें।
विज्ञापन

लैंडलाइन और मोबाइल नंबर भी जारी किया
सुनील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने लैंड लाइन और मोबाइल नंबर भी लोगों की सुविधा के लिए जारी किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसी भी हिस्से में दिहाड़ीदार जरूरतमंद लोग किसी प्रदेश का हो अगर कोई दिक्कत हो तो वह उनके नंबर 0172-5009923, 9316103640 पर सूचित कर सकते हैं। जरूरतमंदों के लिए सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च से लगे हैं सेवा में...
सुनील गुप्ता ने बताया कि लोगों के सेवा का काम 23 मार्च से चल रहा है। अभी तक कुल 6000 लोगों को खाना खिला चुके हैं। यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। अभी तक कुल 1780 लोगों तक परिवार के लिए राशन पहुंचाया है यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि चार क्विंटल मिठाई भी लोगों में बांटा है।

यहां पहुंचाया है राशन
दड़वा, हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स, रामदरबार, इंदिरा कालोनी, चरण सिंह कॉलोनी मौली जागरां, मलोया, विकासनगर, सुंदर नगर, मौलीजागरां, राजीव कॉलोनी, नयागांव, गांव कैंबवाला, रेलवे कॉलोनी झुग्गी बैकुंठ धाम सेक्टर 47 और किशनगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed