फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Re-carpating work stopped due to winter

यहां ठंड ऐसी पड़ी कि रूक गए कई काम

Thu, 09 Jan 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 09 Jan 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
Re-carpating work stopped due to winter
शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही एक बार फिर अंदरूनी सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम लटक गया है। क्योंकि ठंड बढ़ने के साथ ही जहां लुक प्लांटों ने अपना काम बंद कर दिया है, वहां निगम अधिकारियों ने भी ऐसे मौसम में प्रीमिक्स डालना उचित भी नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मीटिंग कर तय किया है कि अब जैसे ही मौसम खुलेगा। उसके बाद सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च में ही दोबारा सड़कों का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निगम ने आठ महीने पहले बी और सी सड़कों को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए थे। इस दौरान कुछ सड़कों पर काम शुरू भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ठंड बढ़ गई। इसके चलते मजबूरी में निगम को यह काम रोकना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम के पास फंड की कमी चल रही है। इस कारण भी काम लटक गया।

जानकारों के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स से निगम को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। फरवरी में चुनावों की आचार संहिता लग जाएगी।

ऐसे में यह काम और भी लंबा लटक सकता है। हालांकि नगर निगम यह तर्क दे सकती है कि यह काम तो पहले ही पास किए गए थे। परंतु एक साल बीत जाने के बाद पुराने टेंडरो में भरे रेटों पर ठेकेदार भी काम करने के लिए तैयार नहीं होंगे।

ऐसे में निगम को सारी कार्रवाई नए सिरे से करनी पड़ेगी। ऐसे में छह महीने तक काम लटक सकता है। जिक्रयोग है कि इससे पहले मानसून के चलते कई महीने काम रुका रहा था।


क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर तकनीकी नरिंदर सिंह दालम ने बताया कि ठंड बढ़ गई है। ऐसे में प्रीमिक्स डालना संभव नहीं है। इस मौसम में तो लुक प्लांट तक बंद हो जाते हैं। हालांकि जो सड़कें खराब हैं। वहां पैचवर्क किया जाएगा। मौसम खुलते ही सड़कों का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed