फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Re allocation of the portfolios of two ministers in Punjab Cabinet

Punjab Cabinet: पंजाब में अचानक बदले दो मंत्रियों के विभाग, चेतन सिंह जौड़ामाजरा बने पावरफुल, मीत हेयर को झटका

Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

अब मीत हेयर के पास केवल खेल एवं युवा विभाग बचा है। एक समय ऐसा भी था जब मीत हेयर के पास पांच विभागों की जिम्मेदारी थी। वहीं सीएम भगंवत मान के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी हैं। सीएम भगवंत मान के बाद चेतन सिंह जोड़ामाजरा के पास सबसे अधिक सात विभाग हैं।

विज्ञापन
Re allocation of the portfolios of two ministers in Punjab Cabinet
मीत हेयर, सीएम भगवंत मान व चेतन सिंह जौड़ामाजरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दो मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से तीन विभाग वापस ले लिए गए हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। अब उनके पास कुल सात विभाग होंगे। विभागों के बदले जाने को बीते दिनों हाईकोर्ट से अवैध खनन पर लगी फटकार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल ने मुहर लगा दी। गुरमीत सिंह मीत हेयर अब केवल खेल व युवा सेवाएं विभाग ही देखेंगे और उनसे जल स्रोत विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग वापस ले लिए गए हैं। इनमें से खनन एवं भू-विज्ञान और जल स्रोत विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा को दिए गए हैं, जबकि साइंस टेक्नोलॉजी एवं पर्यावरण विभाग मुख्यमंत्री ने अपने अधीन रख लिया है। इस तरह जौड़ामाजरा के पास अब सात विभाग हो गए हैं। अब तक वह रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी, सूचना एवं जनसंपर्क और भूमि एवं जल संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पास अब 11 विभाग

इस फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने अधीन कुल 11 विभाग- सामान्य प्रशासन, गृह मामले व न्याय, परसोनल, विजिलेंस, सहकारिता, उद्योग एवं कॉमर्स, जेल, कानून एवं विधायी मामले, नागरिक उड्डयन, आवास एवं शहरी विकास और साइंस टेक्नोलॉजी व पर्यावरण रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खनन ने दिया मीत हेयर को झटका

मुख्यमंत्री के करीबी मंत्रियों में गिने जाने वाले गुरमीत सिंह मीत हेयर को ताजा फेरबदल में बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार आनंदपुर साहिब क्षेत्र में 18 एकड़ भूमि पर अवैध खनन का खुलासा हुआ है। यह जमीन ड्रग तस्कर जगदीश भोला की है और प्रवर्तन निदेशालय ने इसे सात साल पहले जब्त कर चुका है। खनन माफिया ने यहां इतनी खुदाई की है कि जमीन से पानी बाहर आ गया है।

 
इस बारे में न तो खनन विभाग को और न ही प्रवर्तन निदेशालय को भनक लग सकी। मामला सार्वजनिक होने पर जब खनन मंत्री मीत हेयर से सवाल पूछे गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह जांच का विषय है। हो सकता है कि यह अवैध खनन चार-पांच साल से चल रहा हो। माना जा रहा है कि अवैध खनन पर हो रही किरकिरी के बीच मंत्री का बयान खासतौर पर मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया और उन्होंने मंत्री से विभाग ही वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed