{"_id":"68178d8308a404eeca05b600","slug":"rcf-kapurthala-and-indian-railways-teams-reached-the-finals-chandigarh-news-c-16-pkl1043-700667-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आरसीएफ कपूरथला और भारतीय रेलवे की टीमें फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आरसीएफ कपूरथला और भारतीय रेलवे की टीमें फाइनल में पहुंची
Sun, 04 May 2025 09:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 May 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में आरसीएफ और दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय रेलवे ने जीत हासिल की। कपूरथला ने राउंडग्लास हॉकी अकादमी को टाई ब्रेकर के तहत 9-8 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। थ्री बीआरडी स्थित रघबीर सिंह हाकी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीएफ कपूरथला व राउंडग्लास हॉकी अकादमी निर्धारित समय में 4-4 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर के तहत किया। निर्धारित समय में आरसीएफ कपूरथला की तरफ से विरेन्द्र सिंह,गुरजोत सिंह,सुदर्शन सिंह व कर्जविन्द्र सिंह ने 1-1 गोल किया। राउंडग्लास हॉकी अकादमी की तरफ से गुरसेवक सिंह ने दो गोल तथा अर्शदीप सिंह व मंदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए आरसी एफ के विरेन्द्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
श्रेयस को मैन ऑफ द मैच चुना गया
दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंडियन रेलवे ने चंडीगढ़ इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 4-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इंडियन रेलवे की तरफ से परमप्रीत ने 43वें मिनट, हरतेज सिंह 45वें मिनट, लवप्रीत ने 51वें मिनट तथा जसजीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल कर मैच जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विजेता टीम की तरफ से श्रेयस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।