{"_id":"5e0397828ebc3e87c20e58c3","slug":"ravi-shankar-prasad-reached-at-haryana-s-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कानून मंत्री ने बताया- आखिर नागरिकता संशोधन कानून को लाने की क्यों पड़ी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कानून मंत्री ने बताया- आखिर नागरिकता संशोधन कानून को लाने की क्यों पड़ी जरूरत
Wed, 25 Dec 2019 11:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।
केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे। देशभर में सीएए को लेकर मचे गतिरोध पर कानून मंत्री ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि नागरिक संसोधन एक्ट(सीएए) किसी की नागरिकता छीनने का बिल नहीं है, बल्कि यह नागरिकता देने का कानून है।
विज्ञापन
आखिर बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन लाखों लोगों को देखना होगा जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से अपनी इज्जत बचाने के लिए भागे। ऐसे लोगों के सम्मान के लिए यह बिल लाया गया है। ये किसी भारतीय पर लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
इसके अलावा एनपीआर के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि 10 साल में जनगणना होती है। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के समय भी हुआ था। यह जनसंख्या रिकॉर्ड के लिए है, इसका मतलब नागरिकता से नहीं है।
विज्ञापन
'जरूरत पड़ने पर घर में घुसकर मारेंगे गोली'
केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में देश की सेना पूरी तरह से तैयार है। हम पहले गोली नहीं चलाएंगे लेकिन जरूरत पड़ी तो घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने बालाकोट का हवाला देते हुए कहा कि सेना ने ऐसा करके दिखाया है। केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी की वीर भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां के वीर बहादुर जवानों ने चीन के सैनिकों को जिस तरह से मार गिराया था, वह अतुलनीय है।