{"_id":"5d9ae5308ebc3e93bf3bcb41","slug":"ravi-shankar-jha-appointed-35th-chief-justice-of-punjab-haryana-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जस्टिस रवि शंकर झा बने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के 35वें चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जस्टिस रवि शंकर झा बने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के 35वें चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ
Mon, 07 Oct 2019 12:41 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेते हुए रवि शंकर झा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने जस्टिस रवि शंकर झा को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के 35वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। राज भवन में हुए समागम का संचालन मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में नव-नियुक्त चीफ जस्टिस के परिजनों के अलावा, हाईकोर्ट और निचली अदालतों के जज, विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह, सीएम के सलाहकार रवीन ठुकराल, एडवोकेट जनरल अतुल नंदा, सांसद गुरजीत औजला व डॉ. अमर सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त सुरेश अरोड़ा और डीजीपी दिनकर गुप्ता भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि पिछले महीने चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी की नियुक्ति प्रमोशन के बाद सुप्रीम कोर्ट में हो गई थी। जिसके बाद राष्ट्रपति ने जस्टिस रवि शंकर झा को बतौर चीफ जस्टिस हाईकोर्ट नियुक्त किया था। अभी जस्टिस राजीव शर्मा एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल रहे थे। जस्टिस झा मध्य प्रदेश में एक्टिंग चीफ जस्टिस रह चुके हैं।
विज्ञापन
1986 में मध्य प्रदेश में वकालत शुरू करने वाले जस्टिस झा 2007 में हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए थे।