{"_id":"6165f0528ebc3e628f6cdd30","slug":"raunak-will-return-to-schools-after-one-and-a-half-year-preparing-to-open-completely-from-18-chandigarh-news-pkl429847741","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, 18 अक्तूबर से पूरी तरह खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: डेढ़ साल बाद स्कूलों में लौटेगी रौनक, 18 अक्तूबर से पूरी तरह खोलने की तैयारी
Wed, 13 Oct 2021 10:47 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:47 AM IST
सार
इंडीपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मामिक ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने यूटी प्रशासक के सलाहकार और शिक्षा सचिव से स्कूलों को पूरी तरह से खोलने को लेकर बैठक की थी। अभी स्कूलों में पांचवीं तक के विद्यार्थी ही स्कूल आ रहे हैं। प्रशासन के आदेश के बाद ही हम स्कूल सामान्य तरीके से सभी कक्षाओं के लिए खोल पाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के निजी और सरकारी स्कूल 18 अक्तूबर से पूरी तरह बिना किसी पाबंदियों के खुल जाएंगे। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक समय के बाद स्कूलों में आएंगे। इसे लेकर निजी स्कूल संचालकों ने यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल से मुलाकात कर छोटे बच्चों के घर बैठने पर उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास में आई रुकावटों पर चर्चा की और स्कूल पूरी तरह से खोलने की मांग रखी। विभाग की ओर से गुरुवार तक इसके निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि स्कूल संचालकों और प्रमुखों से स्कूलों को पूरी तरह से खोलने को लेकर बैठक की गई थी। कोविड-19 के नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को पूरी तरह से बिना किसी पाबंदियों के खोला जा रहा है।
विज्ञापन
सभी कक्षाओं की अब स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों के अंदर सामाजिक दूरी, सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था का ध्यान स्कूल प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी। उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद 18 अक्तूबर से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
घर में बच्चों का नहीं हो रहा मानसिक विकास
बच्चों को घर बैठे हुए डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो गया है। घर में बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं के कारण स्क्रीन समय भी बढ़ गया है, जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। हम स्कूल खोलने का समर्थन करते हैं, क्योंकि उच्च कक्षाओं को खुले हुए काफी लंबा समय हो गया है अब तक किसी भी तरह की कोविड-19 की कोई शिकायत नहीं मिली है। शहर में कोरोना महामारी भी नियंत्रण में हैं, इसलिए अब सभी कक्षाओं को स्कूल बुलाकर सामान्य तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए। -अधिवक्ता नितिन गोयल, अध्यक्ष, चंडीगढ़ अभिभावक संघ