फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rashtriya Lok Dal delegation met Administrator Gulab Chand Kataria

Chandigarh News: राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात

Wed, 10 Jun 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Lok Dal delegation met Administrator Gulab Chand Kataria
चंडीगढ़। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) चंडीगढ़ प्रदेश इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने नागरिकों की समस्याओं के साथ स्टेट बैंक कर्मचारियों की कठिनाइयों को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान पानी, सफाई, सड़क, पार्किंग और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रशासक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि संगठन जनता की समस्याओं को लगातार प्रशासन तक पहुंचाता रहेगा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष वीएस पाठक, उपाध्यक्ष ललित भाटिया, राममिलन गौड़, महामंत्री डॉ. विकास धवन और संजीव कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed