{"_id":"585912d34f1c1b774fe39d58","slug":"rare-species-python-found-at-mandi-adampur-of-hisar-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां मिला दुर्लभ प्रजाति का ऐसा अजगर, हैरान रह जाएंगे देखकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मिला दुर्लभ प्रजाति का ऐसा अजगर, हैरान रह जाएंगे देखकर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हिसार)
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
अजगर
दुर्लभ प्रजाति का ऐसा अजगर मिला है, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आप भी उसे देखकर हैरान रह जाएंगे। हरियाणा में हिसार जिले के मंडी आदमपुर में यह देखने को मिला।
गांव चूली बागड़ियान स्थित माइनर के किनारे खेतों में दुर्लभ प्रजाति का अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाद में वन्य प्राणी रक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू किया।
गांव की माइनर से निकलकर दुर्लभ प्रजाति का अजगर खेतों में जा घुसा। गोशाला प्रधान देवीलाल बैनीवाल, कृष्ण बैनीवाल, सतपाल जांदू, जयदयाल, रणवीर सिंह, कुलवीर बैनीवाल, नवीन कुमार, विकास, पवन बैनीवाल ने इसकी सूचना जीव रक्षा विभाग को दी।

Trending Videos
करीब 11 साल उम्र, लंबाई 96 इंच
Python
सूचना मिलने पर विभाग के उप निरीक्षक दिनेश जांगड़ा, निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उप निरीक्षक जयविंद्र नेहरा, उप निरीक्षक परमजीत, गांव के पशु चिकित्सक डॉ. अमन नागरु और वीएलडीए रविंद्र भांभू आदमपुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और अजगर की जांच की।
जांच में पाया कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति का यह अजगर गांव के खेतों में मिला है। इसकी उम्र करीब 11 साल है, जबकि लंबाई 96 इंच है। ऐसी प्रजाति का अजगर जहरीला नहीं होता।
बाद में विभाग ने अजगर को यमुनानगर जिले के कलेसर के जंगलों में भिजवा दिया। जहां इस प्रजाति के जीवों का रहवास है। टीम सदस्यों ने बताया कि किसी भी वन्य प्राणी के मिलने पर उसको मारना कानूनी अपराध है।
ग्रामीणों को ऐसे जीव मिलने पर तुरंत जीव रक्षा विभाग को सूचित करना चाहिए। टीम सदस्यों ने ग्रामीणों द्वारा अजगर को बचाने के लिए इसकी सराहना की।