पहले विवाहिता से बलात्कार, अब गर्भपात करा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदार की फैक्टरी में काम करने वाली विवाहिता से डेढ़ साल तक रेप करता रहा। गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। ये सनसनीखेज वारदात सामने आई पंजाब के लुधियाना शहर में।
पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे विवाह का झांसा देकर उससे अपनी हवस बुझाता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर टिब्बा रोड स्थित न्यू प्रीत नगर निवासी अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति से करीब छह साल से अलग रह रही है। वह एक फैक्टरी में काम करती थी। आरोपी अकरम फैक्टरी मालिक का रिश्तेदार था। वह अक्सर फैक्टरी में आता जाता था। आरोपी ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी अकरम ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी। आरोपी अकरम उसे डराकर करीब डेढ़ वर्ष तक दुराचार करता रहा। गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।