फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raped a woman on the pretext of marriage, got her divorced from her husband, later retracted

Chandigarh News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति से तलाक भी करवाया, बाद में मुकरा

Tue, 14 Nov 2023 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman on the pretext of marriage, got her divorced from her husband, later retracted
चंडीगढ़। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और गर्भपात करवाने की आपराधिक धाराओं में सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मामले में लगभग 35 वर्ष की महिला से यह अपराध किया गया। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए महिला का उसके पति से तलाक करवा दिया और बाद में उससे शादी करने से भी इन्कार कर दिया। आरोपी की पहचान जुटा पुलिस उसकी तलाश छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के तीन बच्चे हैं और उसका पति से झगड़ा चल रहा था। वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती आरोपी के साथ हुई जिसने शादी का वादा कर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। वर्ष 2021 में आरोपी ने पीड़िता का उसके पति से तलाक करवा दिया। वहीं, पीड़िता को तीनों बच्चों की कस्टडी भी मिल गई। आरोपी लगभग पांच वर्षों तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हुई और उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed