{"_id":"5ab2a5784f1c1bba758b6cb5","slug":"rape-with-a-minor-girl-in-ambala-city-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसा के पास रहती थी नाबालिग, पेट में हुआ दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसा के पास रहती थी नाबालिग, पेट में हुआ दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग अपने मौसा और मौसी के पास रहती थी। नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। जब जांच की गई तो पुलिस मेडिकल रिपोर्ट देख चौंक गई।
घटना हरियाणा के अंबाला सिटी की है। क्षेत्र के एक गांव में मौसा के घर आई नाबालिग (14) से उसके मौसा ने ही दुष्कर्म किया। चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद जिला बाल संरक्षण विभाग और जिला बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया।
जानकारी मुताबिक नाबालिग गर्भवती है और बुधवार रात सिटी सिविल अस्पताल में कराए गए मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल मौसा फरार बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक बुधवार को क्षेत्र के एक गांव से किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी कि गांव में एक नाबालिग लड़की गर्भवती है, जोकि मौसा-मौसी के साथ रहती है।
सूचना मिलते ही तुरंत जिला बाल संरक्षण अधिकारी और बाल कल्याण समिति सदस्य की टीम ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर लड़की को घर से बरामद किया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला और बाल कल्याण समिति सदस्य मोहित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग लड़की गर्भवती है।

जोकि अपने मौसा मौसी के पास रहती है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस को साथ लेकर उक्त गांव में पहुंचे और वहां घर से लड़की को बरामद किया। मेघा सिंगला ने बताया कि लड़की खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाली बता रही है। लड़की ने बताया कि वह लगभग 5-6 महीने पहले ही मौसा मौसी के पास रहने आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने टीम को बताया है कि मौसा उसके साथ गलत काम करता था। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए केस को महिला थाना अंबाला को रेफर कर दिया गया है। महिला थाना पुलिस ने केस में कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सीडब्ल्यूसी की टीम ने रात के समय लड़की को एक अधिकृत एनजीओ जिला युवा विकास संगठन के हवाले कर दिया है।
एक नाबालिग किशोरी को लेकर हेल्पलाइन से सूचना मिली थी, जिसके बाद नाबालिग को रेस्क्यू कराया गया है और उसे सीडब्ल्यूसी टीम के हवाले कर दिया गया गया है। इस केस में लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। उसने अपने मौसा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
मेघा सिंगला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंबाला
नाबालिग लड़की के साथ उसके रिश्तेदार ने रेप किया है। लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। वह टीम के संरक्षण में है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। -गुरदेव सिंह मंडैर, सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति