फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape case registered against NRI in 14 year old case

Chandigarh News: एनआरआई पर 14 साल पुराने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rape case registered against NRI in 14 year old case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ में कार्यरत महिला डॉक्टर की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 14 साल पुराने मामले में पंचकूला निवासी एनआरआई अमित गोयल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि वर्ष 2011 में अमित ने खुद को अविवाहित बताकर उससे दोस्ती की और सुखना लेक घुमाने के बहाने जंगल की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी का झांसा दिया लेकिन बाद में गायब हो गया। शिकायत के मुताबिक बाद में पता चला कि अमित पहले से शादीशुदा था। जिसके बाद आरोपी विदेश चला गया। हाल ही में उसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed