फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rao Indrajit said - I am in BJP and my intention to contest election from BJP only

Haryana: राव इंद्रजीत बोले- मैं BJP में हूं, BJP से ही चुनाव लड़ने की मंशा, बेटी के लिए टिकट की जताई उम्मीद

Tue, 02 May 2023 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 01:26 AM IST
सार

खिलाड़ियों के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि इसको लेकर प्रयास जारी हैं जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। भाजपा और जजपा के गठबंधन को लेकर राव इंद्रजीत ने कहा सरकार चलाने के लिए गठबंधन जरूरी था।

विज्ञापन
Rao Indrajit said - I am in BJP and my intention to contest election from BJP only
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम से भाजपा सांसद व केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत ने बड़ा बयान दिया है। भाजपा छोड़ने की अटकलों को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोग वैसे ही कयास लगाते रहते हैं, मैं भाजपा में हूं और भाजपा में रहने ही चुनाव लड़ने की मंशा है। वह सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


बेटी आरती राव को विधानसभा का चुनाव लड़वाने के के जवाब मेें राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरती राव भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य होने के नाते जनता के बीच में जा रही है। पिछली बार भी हमने आरती राव के लिए भाजपा से टिकट मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। इस बार भी आरती के लिए टिकट मांगेंगे।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत ने कहा कि इस बार आरती को टिकट मिलने के अधिक आसार इसलिए भी हैं, क्योंकि भाजपा ने कर्नाटक में परिवार के दो सदस्यों को टिकट दिया है। जब कर्नाटक में टिकट दी जा सकती हैं तो हरियाणा भी देश का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खिलाड़ियों के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि इसको लेकर प्रयास जारी हैं जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। भाजपा और जजपा के गठबंधन को लेकर राव इंद्रजीत ने कहा सरकार चलाने के लिए गठबंधन जरूरी था।

अब गठबंधन दुरुस्त चल रहा है और भविष्य में भी गठबंधन रहना चाहिए। प्रधानमंत्री को लेकर की जा रही टिप्पणियों के बारे में राव ने कहा कि आज तक प्रधानमंत्री के ऊपर बहुत से लोगों ने बहुत ही टिप्पणियां की है लेकिन जिन्होंने भी गलत टिप्पणी की है उन्हें चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री राव ने ली बैठक, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में आला अधिकारियों की बैठक ली और गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र में लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को तय समय पर परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल समेत तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने मानेसर व आसपास के किसानों के चल रहे आंदोलन के बारे में चर्चा की और कासन की जमीन अधिग्रहण व किसानों को रिकवरी के भेजे गए नोटिस के बारे में हल निकालने को कहा।

नसीबपुर नारनौल में बनाए जाने वाले शहीदी स्मारक की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की आजादी में शहादत देने वाले वीर शहीदों की याद में यह मेमोरियल बनाया जाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहे गुरुग्राम में सिविल अस्पताल की कमी खल रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 700 बेड के अस्पताल बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार की ओर से लिया जा चुका है, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि जगह की कमी को देखते हुए 400 बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय किया जाना चाहिए इसके बारे में जल्दी मुख्यमंत्री से बात कर निर्णय लिया जाएगा।

रेवाड़ी एम्स के बारे में अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को जमीन का पूरा कब्जा दे दिया जाएगा जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को शिलान्यास की तारीख तय करने का निवेदन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 3 एकड़ जमीन के विवाद के चलते हैं शिलान्यास में देरी हो रही है इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।


रेवाड़ी में बनने वाले 200 बेड के सिविल अस्पताल की चर्चा भी हुई और जल्द ही स्थान चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश केंद्रीय मंत्री ने दिए। इसके अलावा, कई अन्य मुद्दों को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed